কুরআনুল কারীমের অর্থসমূহের অনুবাদ - হিন্দি ভাষায় অনুবাদ * - অনুবাদসমূহের সূচী

XML CSV Excel API
Please review the Terms and Policies

অর্থসমূহের অনুবাদ সূরা: সূরা আর-রাহমান   আয়াত:

सूरा अर्-रह़मान

اَلرَّحْمٰنُ ۟ۙ
अत्यंत दयावान् ने।
আরবি তাফসীরসমূহ:
عَلَّمَ الْقُرْاٰنَ ۟ؕ
यह क़ुरआन सिखाया।
আরবি তাফসীরসমূহ:
خَلَقَ الْاِنْسَانَ ۟ۙ
उसने मनुष्य को पैदा किया।
আরবি তাফসীরসমূহ:
عَلَّمَهُ الْبَیَانَ ۟
उसे बात करना सिखाया।
আরবি তাফসীরসমূহ:
اَلشَّمْسُ وَالْقَمَرُ بِحُسْبَانٍ ۟ۙ
सूर्य तथा चंद्रमा एक हिसाब से चल रहे हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَّالنَّجْمُ وَالشَّجَرُ یَسْجُدٰنِ ۟
तथा बिना तने के पौधे और पेड़ सजदा करते हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَالسَّمَآءَ رَفَعَهَا وَوَضَعَ الْمِیْزَانَ ۟ۙ
और उसने आकाश को ऊँचा किया और न्याय का संतुलन स्थापित किया।[1]
1. (देखिए : सूरतुल-ह़दीद, आयत : 25) अर्थ यह है कि धरती में न्याय का नियम बनाया और उसके पालन का आदेश दिया।
আরবি তাফসীরসমূহ:
اَلَّا تَطْغَوْا فِی الْمِیْزَانِ ۟
ताकि तुम माप-तौल में अति न करो।
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَاَقِیْمُوا الْوَزْنَ بِالْقِسْطِ وَلَا تُخْسِرُوا الْمِیْزَانَ ۟
तथा न्याय के साथ तौल को सीधा रखो और माप-तौल में कमी न करो।
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَالْاَرْضَ وَضَعَهَا لِلْاَنَامِ ۟ۙ
और उसने धरती को सृष्टि के लिए (रहने योग्य) बनाया।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فِیْهَا فَاكِهَةٌ وَّالنَّخْلُ ذَاتُ الْاَكْمَامِ ۟ۖ
उसमें फल हैं, तथा आवरणों वाले खजूर के वृक्ष हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَالْحَبُّ ذُو الْعَصْفِ وَالرَّیْحَانُ ۟ۚ
और भूसे वाले अन्न तथा सुगंधित पौधे हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
خَلَقَ الْاِنْسَانَ مِنْ صَلْصَالٍ كَالْفَخَّارِ ۟ۙ
उसने मनुष्य को ठीकरी की तरह बजने वाली मिट्टी से पैदा किया।
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَخَلَقَ الْجَآنَّ مِنْ مَّارِجٍ مِّنْ نَّارٍ ۟ۚ
तथा जिन्नों को आग की ज्वाला से पैदा किया।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
رَبُّ الْمَشْرِقَیْنِ وَرَبُّ الْمَغْرِبَیْنِ ۟ۚ
(वह) सूर्योदय[2] के दोनों स्थानों तथा सूर्यास्त के दोनों स्थानों का रब है।
2. गर्मी तथा जाड़े में सूर्योदय तथा सूर्यास्त के स्थानों का। इससे अभिप्राय पूर्व तथा पश्चिम की दिशा नहीं है।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
مَرَجَ الْبَحْرَیْنِ یَلْتَقِیٰنِ ۟ۙ
उसने दो सागरों को मिला दिया, जो (देखने में) आपस में मिलते हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
بَیْنَهُمَا بَرْزَخٌ لَّا یَبْغِیٰنِ ۟ۚ
उन दोनों के बीच एक अवरोध है (जिससे) वे आगे नहीं बढ़ते।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
یَخْرُجُ مِنْهُمَا اللُّؤْلُؤُ وَالْمَرْجَانُ ۟ۚ
उन दोनों से मोती और मूँगा निकलते हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَلَهُ الْجَوَارِ الْمُنْشَاٰتُ فِی الْبَحْرِ كَالْاَعْلَامِ ۟ۚ
तथा उसी के अधिकार में हैं समुद्र में चलने वाले पहाड़ों जैसे जहाज़।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟۠
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
كُلُّ مَنْ عَلَیْهَا فَانٍ ۟ۚۖ
हर कोई जो इस (धरती) पर है, नष्ट होने वाला है।
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَّیَبْقٰی وَجْهُ رَبِّكَ ذُو الْجَلٰلِ وَالْاِكْرَامِ ۟ۚ
तथा आपके पालनहार का चेहरा बाक़ी रहेगा, जो बड़ी महिमा और सम्मान वाला है।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
یَسْـَٔلُهٗ مَنْ فِی السَّمٰوٰتِ وَالْاَرْضِ ؕ— كُلَّ یَوْمٍ هُوَ فِیْ شَاْنٍ ۟ۚ
उसी से माँगता है, जो कोई आकाशों तथा धरती में है। वह प्रतिदिन एक (नए) कार्य में है।[3]
3. अर्थात वह अपनी उत्पत्ति की आवश्यकताएँ पूरी करता, प्रार्थनाएँ सुनता, सहायता करता, रोगी को निरोग करता, अपनी दया प्रदान करता, तथा अपमान-सम्मान और विजय-प्राजय देता और अनगिनत कार्य करता है।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
سَنَفْرُغُ لَكُمْ اَیُّهَ الثَّقَلٰنِ ۟ۚ
हम जल्द ही तुम्हारे लिए फ़ारिग़ होंगे[4] ऐ दो भारी समूहो! (जिन्नो और इनसानो!)[5]
4. इस वाक्या का अर्थ मुह़ावरे में धमकी देना और सावधान करना है। 5. इसमें प्रलय के दिन की ओर संकेत है जब सब मनुष्यों और जिन्नों के कर्मों का ह़िसाब लिया जाएगा।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
یٰمَعْشَرَ الْجِنِّ وَالْاِنْسِ اِنِ اسْتَطَعْتُمْ اَنْ تَنْفُذُوْا مِنْ اَقْطَارِ السَّمٰوٰتِ وَالْاَرْضِ فَانْفُذُوْا ؕ— لَا تَنْفُذُوْنَ اِلَّا بِسُلْطٰنٍ ۟ۚ
ऐ जिन्न तथा मनुष्य के समूह! यदि तुम आकाशों तथा धरती के किनारों से निकल सकते हो, तो निकल भागो, (परंतु) तुम शक्ति (प्रभुत्व) के बिना नहीं निकल सकोगे।[6]
6. अर्थ यह है कि अल्लाह की पकड़ से बच निकलना तुम्हारे बस में नहीं है।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
یُرْسَلُ عَلَیْكُمَا شُوَاظٌ مِّنْ نَّارٍ ۙ۬— وَّنُحَاسٌ فَلَا تَنْتَصِرٰنِ ۟ۚ
तुम दोनों पर आग का ज्वाला तथा धुआँ छोड़ा जाएगा। फिर तुम अपने आपको बचा नहीं सकोगे।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَاِذَا انْشَقَّتِ السَّمَآءُ فَكَانَتْ وَرْدَةً كَالدِّهَانِ ۟ۚ
फिर जब आकाश फट जाएगा, तो वह तेल की तरह लाल हो जाएगा।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَیَوْمَىِٕذٍ لَّا یُسْـَٔلُ عَنْ ذَنْۢبِهٖۤ اِنْسٌ وَّلَا جَآنٌّ ۟ۚ
फिर उस दिन न किसी मनुष्य से उसके गुनाह के बारे में पूछा जाएगा और न किसी जिन्न से।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
یُعْرَفُ الْمُجْرِمُوْنَ بِسِیْمٰهُمْ فَیُؤْخَذُ بِالنَّوَاصِیْ وَالْاَقْدَامِ ۟ۚ
अपराधियों की पहचान उनके चिह्नों से होगी, फिर माथे के बालों और पैरों से (उन्हें) पकड़ा जाएगा।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
هٰذِهٖ جَهَنَّمُ الَّتِیْ یُكَذِّبُ بِهَا الْمُجْرِمُوْنَ ۟ۘ
यही है वह जहन्नम, जिसे अपराधी लोग झुठलाते थे।
আরবি তাফসীরসমূহ:
یَطُوْفُوْنَ بَیْنَهَا وَبَیْنَ حَمِیْمٍ اٰنٍ ۟ۚ
वे उसके और खौलते हुए पानी के बीच चक्कर लगा रहे होंगे।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟۠
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَلِمَنْ خَافَ مَقَامَ رَبِّهٖ جَنَّتٰنِ ۟ۚ
और जो व्यक्ति अपने पालनहार के समक्ष खड़े होने से डर गया, उसके लिए दो बाग़ हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟ۙ
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
ذَوَاتَاۤ اَفْنَانٍ ۟ۚ
दोनों बहुत शाखाओं वाले हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
فِیْهِمَا عَیْنٰنِ تَجْرِیٰنِ ۟ۚ
उन दोनों में दो जल स्रोत बहते हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
فِیْهِمَا مِنْ كُلِّ فَاكِهَةٍ زَوْجٰنِ ۟ۚ
उन दोनों में प्रत्येक फल के दो प्रकार हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
مُتَّكِـِٕیْنَ عَلٰی فُرُشٍ بَطَآىِٕنُهَا مِنْ اِسْتَبْرَقٍ ؕ— وَجَنَا الْجَنَّتَیْنِ دَانٍ ۟ۚ
ऐसे बिस्तरों पर तकिए लगाए होंगे, जिनके स्तर मोटे रेशम के हैं और दोनों बाग़ों के फल निकट हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
فِیْهِنَّ قٰصِرٰتُ الطَّرْفِ ۙ— لَمْ یَطْمِثْهُنَّ اِنْسٌ قَبْلَهُمْ وَلَا جَآنٌّ ۟ۚ
उनमें नीची निगाहों वाली औरतें हैं, जिन्हें उनसे पहले न किसी मनुष्य ने हाथ लगाया है और न किसी जिन्न ने।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
كَاَنَّهُنَّ الْیَاقُوْتُ وَالْمَرْجَانُ ۟ۚ
मानो वे (स्त्रियाँ) माणिक और मूँगा हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
هَلْ جَزَآءُ الْاِحْسَانِ اِلَّا الْاِحْسَانُ ۟ۚ
एहसान का बदला एहसान के सिवा क्या है?
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
وَمِنْ دُوْنِهِمَا جَنَّتٰنِ ۟ۚ
तथा इन दो (बाग़ों) के अलावा और दो बाग़ हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟ۙ
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
مُدْهَآمَّتٰنِ ۟ۚ
दोनों गहरे हरे रंग के हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟ۚ
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
فِیْهِمَا عَیْنٰنِ نَضَّاخَتٰنِ ۟ۚ
उन दोनों में जोश मारते हुए दो जल स्रोत हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟ۚ
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
فِیْهِمَا فَاكِهَةٌ وَّنَخْلٌ وَّرُمَّانٌ ۟ۚ
उन दोनों में फल तथा खजूर के पेड़ और अनार हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟ۚ
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
فِیْهِنَّ خَیْرٰتٌ حِسَانٌ ۟ۚ
उनमें कई अच्छे व्यवहार वाली, खूबसूरत महिलाएं हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
حُوْرٌ مَّقْصُوْرٰتٌ فِی الْخِیَامِ ۟ۚ
हूरें (यानी गोरे बदन, काली आँखों वाली औरतें), जो खेमों में रोकी हुई हैं।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
لَمْ یَطْمِثْهُنَّ اِنْسٌ قَبْلَهُمْ وَلَا جَآنٌّ ۟ۚ
उनसे पहले न तो किसी मनुष्य ने उन्हें छुआ है और न ही किसी जिन्न ने।[7]
7. ह़दीस में है कि यदि स्वर्ग की कोई सुंदरी संसार वासियों की ओर झाँक दे, तो दोनों के बीच उजाला हो जाए और उन्हें सुगंध से भर दे। (सह़ीह़ बुख़ारी शरीफ़ : 2796)
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
مُتَّكِـِٕیْنَ عَلٰی رَفْرَفٍ خُضْرٍ وَّعَبْقَرِیٍّ حِسَانٍ ۟ۚ
वे हरी और उत्कृष्ट एवं अति सुंदर क़ालीनों पर तकिया लगाए होंगे।
আরবি তাফসীরসমূহ:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبٰنِ ۟
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
আরবি তাফসীরসমূহ:
تَبٰرَكَ اسْمُ رَبِّكَ ذِی الْجَلٰلِ وَالْاِكْرَامِ ۟۠
बहुत बरकत वाला है आपके पालनहार का नाम, जो बड़ी महिमा और सम्मान वाला है।
আরবি তাফসীরসমূহ:
 
অর্থসমূহের অনুবাদ সূরা: সূরা আর-রাহমান
সূরাসমূহের সূচী পৃষ্ঠার নাম্বার
 
কুরআনুল কারীমের অর্থসমূহের অনুবাদ - হিন্দি ভাষায় অনুবাদ - অনুবাদসমূহের সূচী

হিন্দী ভাষায় আল-কুরআনুল কারীমের অর্থসমূহের অনুবাদ। অনুবাদক: আযীযুল হক ‘উমরী

বন্ধ