કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - હિન્દી ભાષાતર * - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

XML CSV Excel API
Please review the Terms and Policies

શબ્દોનું ભાષાંતર સૂરહ: અલ્ હુમઝહ   આયત:

सूरा अल्-हु-म-ज़ह

وَیْلٌ لِّكُلِّ هُمَزَةٍ لُّمَزَةِ ۟ۙ
विनाश है प्रत्येक बहुत ग़ीबत करने वाले और बहुत दोष लगाने वाले के लिए।
અરબી તફસીરો:
١لَّذِیْ جَمَعَ مَالًا وَّعَدَّدَهٗ ۟ۙ
जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा।
અરબી તફસીરો:
یَحْسَبُ اَنَّ مَالَهٗۤ اَخْلَدَهٗ ۟ۚ
वह समझता है कि उसके धन ने उसे हमेशा रहने वाला बना दिया?[1]
1. (1-3) इन आयतों में धन के पुजारियों के अपने धन के घमंड में दूसरों का अपमान करने और उनकी कृपणता (कंजूसी) का चित्रण किया गया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि यह आचरण विनाशकारी है, धन किसी को संसार में सदा जीवित नहीं रखेगा, एक समय आएगा कि उसे सब कुछ छोड़ कर ख़ाली हाथ जाना पड़ेगा।
અરબી તફસીરો:
كَلَّا لَیُنْۢبَذَنَّ فِی الْحُطَمَةِ ۟ؗۖ
कदापि नहीं, वह अवश्य 'ह़ुतमा' में फेंका जाएगा।
અરબી તફસીરો:
وَمَاۤ اَدْرٰىكَ مَا الْحُطَمَةُ ۟ؕ
और तुम क्या जानो कि वह 'हुतमा' क्या है?
અરબી તફસીરો:
نَارُ اللّٰهِ الْمُوْقَدَةُ ۟ۙ
वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है।
અરબી તફસીરો:
الَّتِیْ تَطَّلِعُ عَلَی الْاَفْـِٕدَةِ ۟ؕ
जो दिलों तक जा पहुँचेगी।
અરબી તફસીરો:
اِنَّهَا عَلَیْهِمْ مُّؤْصَدَةٌ ۟ۙ
निःसंदेह वह उनपर बंद कर दी जाएगी।
અરબી તફસીરો:
فِیْ عَمَدٍ مُّمَدَّدَةٍ ۟۠
लंबे-लंबे स्तंभों में।[2]
2. (4-9) इन आयतों के अंदर परलोक में धन के पुजारियों के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया है कि उनको अपमान के साथ नरक में फेंक दिया जाएगा। जो उन्हें खण्ड कर देगी और दिलों तक जो कुविचारों का केंद्र हैं पहुँच जाएगी, और उसमें इन अपराधियों को फेंककर ऊपर से बंद कर दिया जाएगा।
અરબી તફસીરો:
 
શબ્દોનું ભાષાંતર સૂરહ: અલ્ હુમઝહ
સૂરહ માટે અનુક્રમણિકા પેજ નંબર
 
કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - હિન્દી ભાષાતર - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

હિંદી ભાષામાં કુરઆન મજીદનું ભાષાતર, ભાષાતર કરનારનું નામ અઝીઝૂલ્ હક ઉમરી

બંધ કરો