કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - હિન્દી ભાષાતર * - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

XML CSV Excel API
Please review the Terms and Policies

શબ્દોનું ભાષાંતર સૂરહ: અઝ્ ઝલ્ઝલા   આયત:

सूरा अज़्-ज़ल्ज़ला

اِذَا زُلْزِلَتِ الْاَرْضُ زِلْزَالَهَا ۟ۙ
जब धरती को पूरी तरह झंझोड़ दिया जाएगा।
અરબી તફસીરો:
وَاَخْرَجَتِ الْاَرْضُ اَثْقَالَهَا ۟ۙ
तथा धरती अपने बोझ बाहर निकाल देगी।
અરબી તફસીરો:
وَقَالَ الْاِنْسَانُ مَا لَهَا ۟ۚ
और इनसान कहेगा कि इसे क्या हो गया?
અરબી તફસીરો:
یَوْمَىِٕذٍ تُحَدِّثُ اَخْبَارَهَا ۟ؕ
उस दिन वह अपनी खबरें बयान करेगी।
અરબી તફસીરો:
بِاَنَّ رَبَّكَ اَوْحٰی لَهَا ۟ؕ
क्योंकि तेरे पालनहार ने उसे इसका आदेश दिया होगा।
અરબી તફસીરો:
یَوْمَىِٕذٍ یَّصْدُرُ النَّاسُ اَشْتَاتًا ۙ۬— لِّیُرَوْا اَعْمَالَهُمْ ۟ؕ
उस दिन लोग अलग-अलग होकर लौटेंगे, ताकि उन्हें उनके कर्म दिखाए जाएँ।[1]
1. (1-6) इन आयतों में बताया गया है कि जब प्रलय (क़ियामत) का भूकंप आएगा, तो धरती के भीतर जो कुछ भी है, सब उगल कर बाहर फेंक देगी। यह सब कुछ ऐसे होगा कि जीवित होने के पश्चात् सभी को आश्चर्य होगा कि यह क्या हो रहा है? उस दिन यह निर्जीव धरती प्रत्येक व्यक्ति के कर्मों की गवाही देगी कि किसने क्या-क्या कर्म किए हैं। यद्पि अल्लाह सबके कर्मों को जानता है, फिर भी उसका निर्णय गवाहियों से प्रमाणित करके होगा।
અરબી તફસીરો:
فَمَنْ یَّعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ خَیْرًا یَّرَهٗ ۟ؕ
तो जिसने एक कण के बराबर भी नेकी की होगी, उसे देख लेगा।
અરબી તફસીરો:
وَمَنْ یَّعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ شَرًّا یَّرَهٗ ۟۠
और जिसने एक कण के बराबर भी बुराई की होगी, उसे देख लेगा।[2]
2. (7-8) इन आयतों का अर्थ यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अकेला आएगा, परिवार और साथी सब बिखर जाएँगे। दूसरा अर्थ यह भी हो सकता है कि इस संसार में जो किसी भी युग में मरे थे सभी दलों में चले आ रहे होंगे, और सबको अपने किए हुए कर्म दिखाए जाएँगे। और कर्मानुसार पुण्य और पाप का बदला दिया जाएगा। और किसी का पुणय और पाप छिपा नहीं रहेगा।
અરબી તફસીરો:
 
શબ્દોનું ભાષાંતર સૂરહ: અઝ્ ઝલ્ઝલા
સૂરહ માટે અનુક્રમણિકા પેજ નંબર
 
કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - હિન્દી ભાષાતર - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

હિંદી ભાષામાં કુરઆન મજીદનું ભાષાતર, ભાષાતર કરનારનું નામ અઝીઝૂલ્ હક ઉમરી

બંધ કરો