पवित्र कुरअानको अर्थको अनुवाद - हिन्दी अनुवाद * - अनुवादहरूको सूची

XML CSV Excel API
Please review the Terms and Policies

अर्थको अनुवाद सूरः: सूरतुल् इख्लास   श्लोक:

सूरा अल-इख़्लास

قُلْ هُوَ اللّٰهُ اَحَدٌ ۟ۚ
(ऐ रसूल!) आप कह दीजिए : वह अल्लाह एक है।[1]
1. आयत संख्या 1 में 'अह़द' शब्द का प्रयोग हुआ है जिसका अर्थ है, उसके अस्तित्व एवं गुणों में कोई साझी नहीं है। यहाँ 'अह़द' शब्द का प्रयोग यह बताने के लिए किया गया है कि वह अकेला है। वह वृक्ष के समान एक नहीं है जिसकी अनेक शाखाएँ होती हैं। आयत संख्या 2 में 'समद' शब्द का प्रयोग हुआ है, जिसका अर्थ है अब्रण होना। अर्थात जिसमें कोई छिद्र न हो जिससे कुछ निकले, या वह किसी से निकले। और आयत संख्या 3 इसी अर्थ की व्याख्या करती है कि न उसकी कोई संतान है और न वह किसी की संतान है।
अरबी व्याख्याहरू:
اَللّٰهُ الصَّمَدُ ۟ۚ
अल्लाह बेनियाज़ है।
अरबी व्याख्याहरू:
لَمْ یَلِدْ ۙ۬— وَلَمْ یُوْلَدْ ۟ۙ
न उसकी कोई संतान है और न वह किसी की संतान है।
अरबी व्याख्याहरू:
وَلَمْ یَكُنْ لَّهٗ كُفُوًا اَحَدٌ ۟۠
और न कोई उसका समकक्ष है।[2]
2. इस आयत में यह बताया गया है कि उसकी प्रतिमा तथा उसके बराबर और समतुल्य कोई नहीं है। उसके कर्म, गुण और अधिकार में कोई किसी रूप में बराबर नहीं। न उसकी कोई जाति है न परिवार। इन आयतों में क़ुरआन उन विषयों को जो लोगों के तौह़ीद से फिसलने का कारण बने, उसे अनेक रूप में वर्णित करता है। और देवियों और देवताओं के विवाहों और उन के पुत्र और पौत्रों का जो विवरण देव मालाओं में मिलता है, क़ुरआन ने उसका खंडन किया है।
अरबी व्याख्याहरू:
 
अर्थको अनुवाद सूरः: सूरतुल् इख्लास
अध्यायहरूको (सूरःहरूको) सूची رقم الصفحة
 
पवित्र कुरअानको अर्थको अनुवाद - हिन्दी अनुवाद - अनुवादहरूको सूची

पवित्र कुर्आनको अर्थको हिन्दी भाषामा अनुवाद, अनुवादक : अजीजुल हक्क अल् उमरी ।

बन्द गर्नुस्