ترجمهٔ معانی قرآن کریم - ترجمه ى هندى * - لیست ترجمه ها

XML CSV Excel API
Please review the Terms and Policies

ترجمهٔ معانی سوره: سوره طارق   آیه:

सूरा अत्-तारिक़

وَالسَّمَآءِ وَالطَّارِقِ ۟ۙ
क़सम है आकाश की तथा रात में प्रकट होने वाले की!
تفسیرهای عربی:
وَمَاۤ اَدْرٰىكَ مَا الطَّارِقُ ۟ۙ
और तुम क्या जानो कि रात में प्रकट होने वाला क्या है?
تفسیرهای عربی:
النَّجْمُ الثَّاقِبُ ۟ۙ
वह चमकता हुआ सितारा है।
تفسیرهای عربی:
اِنْ كُلُّ نَفْسٍ لَّمَّا عَلَیْهَا حَافِظٌ ۟ؕ
प्रत्येक प्राणी पर एक निरीक्षक नियुक्त है।[1]
1. (1-4) इनमें आकाश के तारों को इस बात की गवाही में लाया गया है कि ब्रह्मांड की कोई ऐसी वस्तु नहीं है, जो एक रक्षक के बिना अपने स्थान पर स्थित रह सकती है, और वह रक्षक स्वयं अल्लाह है।
تفسیرهای عربی:
فَلْیَنْظُرِ الْاِنْسَانُ مِمَّ خُلِقَ ۟ؕ
अतः इनसान को देखना चाहिए कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है?
تفسیرهای عربی:
خُلِقَ مِنْ مَّآءٍ دَافِقٍ ۟ۙ
वह एक उछलने वाले पानी से पैदा किया गया है।
تفسیرهای عربی:
یَّخْرُجُ مِنْ بَیْنِ الصُّلْبِ وَالتَّرَآىِٕبِ ۟ؕ
जो पीठ और सीने की हड्डियों के बीच से निकलता है।
تفسیرهای عربی:
اِنَّهٗ عَلٰی رَجْعِهٖ لَقَادِرٌ ۟ؕ
निःसंदेह वह उसे लौटाने में निश्चय सक्षम है।[2]
2. (5-8) इन आयतों में इनसान का ध्यान उसके अस्तित्व की ओर आकर्षित किया गया है कि वह विचार तो करे कि कैसे पैदा किया गया है वीर्य से? फिर उसकी निरंतर रक्षा कर रहा है। फिर वही उसे मृत्यु के पश्चात पुनः पैदा करने की शक्ति भी रखता है।
تفسیرهای عربی:
یَوْمَ تُبْلَی السَّرَآىِٕرُ ۟ۙ
जिस दिन छिपी हुई बातों की जाँच-पड़ताल की जाएगी।
تفسیرهای عربی:
فَمَا لَهٗ مِنْ قُوَّةٍ وَّلَا نَاصِرٍ ۟ؕ
तो (उस दिन) उसके पास न कोई शक्ति होगी और न ही कोई सहायक।[3]
3. (9-10) इन आयतों में यह बताया गया है कि फिर से पैदाइश इसलिए होगी ताकि इनसान के सभी भेदों की जाँच की जाए, जिनपर संसार में पर्दा पड़ा रह गया था और सबका बदला न्याय के साथ दिया जाए।
تفسیرهای عربی:
وَالسَّمَآءِ ذَاتِ الرَّجْعِ ۟ۙ
क़सम है बार-बार बारिश बरसाने वाले आसमान की।
تفسیرهای عربی:
وَالْاَرْضِ ذَاتِ الصَّدْعِ ۟ۙ
तथा फटने वाली धरती की।
تفسیرهای عربی:
اِنَّهٗ لَقَوْلٌ فَصْلٌ ۟ۙ
निश्चय ही यह (क़ुरआन) एक निर्णायक कथन है।
تفسیرهای عربی:
وَّمَا هُوَ بِالْهَزْلِ ۟ؕ
और यह हँसी-मज़ाक़ नही है।[4]
4. (11-14) इन आयतों में बताया गया है कि आकाश से वर्षा का होना तथा धरती से पेड़ पौधों का उपजना कोई खेल नहीं, एक गंभीर कर्म है। इसी प्रकार क़ुरआन में जो तथ्य बताए गए हैं, वे भी हँसी-उपहास नहीं हैं, पक्की और अडिग बातें हैं। काफ़िर (विश्वासहीन) इस भ्रम में न रहें कि उनकी चालें इस क़ुरआन के आमंत्रण को विफल कर देंगी। अल्लाह भी एक उपाय में लगा है जिसके आगे इनकी चालें धरी रह जाएँगी।
تفسیرهای عربی:
اِنَّهُمْ یَكِیْدُوْنَ كَیْدًا ۟ۙ
निःसंदेह वे गुप्त उपाय करते हैं।
تفسیرهای عربی:
وَّاَكِیْدُ كَیْدًا ۟ۚۖ
और मैं भी गुप्त उपाय करता हूँ।
تفسیرهای عربی:
فَمَهِّلِ الْكٰفِرِیْنَ اَمْهِلْهُمْ رُوَیْدًا ۟۠
अतः काफ़िरों को मोहलत दे दें, उन्हें थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।[5]
5. (15-17) इन आयतों में नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को सांत्वना तथा अधर्मियों को यह धमकी देकर बात पूरी कर दी गई है कि आप तनिक सहन करें और विश्वासहीन को मनमानी कर लेने दें, कुछ ही देर होगी कि इन्हें अपने दुष्परिणाम का ज्ञान हो जाएगा। और इक्कीस वर्ष ही बीते थे कि पूरे मक्का और अरब द्वीप में इस्लाम का ध्वज लहराने लगा।
تفسیرهای عربی:
 
ترجمهٔ معانی سوره: سوره طارق
فهرست سوره ها شماره صفحه
 
ترجمهٔ معانی قرآن کریم - ترجمه ى هندى - لیست ترجمه ها

ترجمهٔ معانی قرآن کریم به هندی. ترجمهٔ عزیر الحق عمری.

بستن