د قرآن کریم د معناګانو ژباړه - هندي ژباړه * - د ژباړو فهرست (لړلیک)

XML CSV Excel API
Please review the Terms and Policies

د معناګانو ژباړه سورت: القارعة   آیت:

सूरा अल्-क़ारिआ़

اَلْقَارِعَةُ ۟ۙ
वह खड़खड़ा देने वाली।
عربي تفسیرونه:
مَا الْقَارِعَةُ ۟ۚ
क्या है वह खड़खड़ा देने वाली?
عربي تفسیرونه:
وَمَاۤ اَدْرٰىكَ مَا الْقَارِعَةُ ۟ؕ
और तुम क्या जानो कि वह खड़खड़ा देने वाली क्या है?[1]
1. 'क़ारिअह' प्रलय ही का एक नाम है जो उसके समय की घोर दशा का चित्रण करता है। इसका शाब्दिक अर्थ द्वार खटखटाना है। जब कोई अतिथि अकस्मात रात में आता है तो उसे दरवाज़ा खटखटाने की आवश्यकता होती है। जिससे एक तो यह ज्ञात हुआ कि प्रलय अकस्मात होगी। और दूसरा यह ज्ञात हुआ कि वह कड़ी ध्वनि और भारी उथल-पुथल के साथ आएगी। इसे प्रश्नवाचक वाक्यों में दोहराना सावधान करने और उसकी गंभीरता को प्रस्तुत करने के लिए है।
عربي تفسیرونه:
یَوْمَ یَكُوْنُ النَّاسُ كَالْفَرَاشِ الْمَبْثُوْثِ ۟ۙ
जिस दिन लोग बिखरे हुए पतिंगों की तरह हो जाएँगे।
عربي تفسیرونه:
وَتَكُوْنُ الْجِبَالُ كَالْعِهْنِ الْمَنْفُوْشِ ۟ؕ
और पर्वत धुने हुए रंगीन ऊन की तरह हो जाएँगे।[2]
2. (4-5) इन दोनों आयतों में उस स्थिति को दर्शाया गया है जो उस समय लोगों और पर्वतों की होगी।
عربي تفسیرونه:
فَاَمَّا مَنْ ثَقُلَتْ مَوَازِیْنُهٗ ۟ۙ
तो जिसके पलड़े भारी हो गए,
عربي تفسیرونه:
فَهُوَ فِیْ عِیْشَةٍ رَّاضِیَةٍ ۟ؕ
तो वह संतोषजनक जीवन में होगा।
عربي تفسیرونه:
وَاَمَّا مَنْ خَفَّتْ مَوَازِیْنُهٗ ۟ۙ
तथा जिसके पलड़े हल्के हो गए,
عربي تفسیرونه:
فَاُمُّهٗ هَاوِیَةٌ ۟ؕ
उसका ठिकाना 'हाविया' (गड्ढा) है।
عربي تفسیرونه:
وَمَاۤ اَدْرٰىكَ مَا هِیَهْ ۟ؕ
और तुम क्या जानो कि वह ('हाविया') क्या है?
عربي تفسیرونه:
نَارٌ حَامِیَةٌ ۟۠
वह एक बहुत गर्म आग है।[3]
3. (6-11) इन आयतों में यह बताया गया है कि प्रलय क्यों होगी? इसलिए कि इस संसार में जिसने भले बुरे कर्म किए हैं उनका प्रतिकार कर्मों के आधार पर दिया जाए, जिसका परिणाम यह होगा कि जिसने सत्य विश्वास के साथ सत्कर्म किया होगा, वह सुख का भागी होगा। और जिसने निर्मल परंपरागत रीतियों को मानकर कर्म किया होगा, वह नरक में झोंक दिया जाएगा।
عربي تفسیرونه:
 
د معناګانو ژباړه سورت: القارعة
د سورتونو فهرست (لړلیک) د مخ نمبر
 
د قرآن کریم د معناګانو ژباړه - هندي ژباړه - د ژباړو فهرست (لړلیک)

په هندي ژبه د قرآن کریم د معناګانو ژباړه، د عزیز الحق عمري لخوا ژباړل شوی.

بندول