Check out the new design

Qurani Kərimin mənaca tərcüməsi - Qurani Kərimin müxtəsər tərfsiri - kitabının Hind dilinə tərcüməsi. * - Tərcumənin mündəricatı


Mənaların tərcüməsi Ayə: (4) Surə: əl-Əraf
وَكَمْ مِّنْ قَرْیَةٍ اَهْلَكْنٰهَا فَجَآءَهَا بَاْسُنَا بَیَاتًا اَوْ هُمْ قَآىِٕلُوْنَ ۟
कितनी ही बस्तियाँ ऐसी हैं, जिन्हें हमने अपने अज़ाब से विनष्ट कर दिया, जब वे अपने इनकार तथा गुमराही पर अडिग रहीं। चुनाँचे उनपर हमारा गंभीर अज़ाब रात या दिन में उनकी ग़फ़लत के समय आ पहुँचा। फिर वे अपने आपसे अज़ाब को नहीं हटा सके, और न ही उसे उनसे उनके तथाकथित पूज्यों ने हटाया।
Ərəbcə təfsirlər:
Bu səhifədə olan ayələrdən faydalar:
• من مقاصد إنزال القرآن الإنذار للكافرين والمعاندين، والتذكير للمؤمنين.
• क़ुरआन के उतारने के उद्देश्यों में काफ़िरों और हठी लोगों को सचेत करना, तथा ईमान वालों को नसीहत करना है।

• أنزل الله القرآن إلى المؤمنين ليتبعوه ويعملوا به، فإن فعلوا ذلك كملت تربيتهم، وتمت عليهم النعمة، وهُدُوا لأحسن الأعمال والأخلاق.
• अल्लाह ने मोमिनों की ओर क़ुरआन को उसका पालन करने और उसपर अमल करने के लिए उतारा है। यदि वे ऐसा करते हैं, तो उनका प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा, उनपर नेमत पूरी हो जाएगी, और उन्हें सर्वोत्तम कर्मों और नैतिकताओं के लिए निर्देशित किया जाएगा।

• الوزن يوم القيامة لأعمال العباد يكون بالعدل والقسط الذي لا جَوْر فيه ولا ظلم بوجه.
• क़ियामत के दिन बंदों के कार्यों को न्याय और समानता के साथ तौला जाएगा, जिसमें किसी भी तरह से अन्याय अथवा अत्याचार नहीं होगा।

• هَيَّأ الله الأرض لانتفاع البشر بها، بحيث يتمكَّنون من البناء عليها وحَرْثها، واستخراج ما في باطنها للانتفاع به.
• अल्लाह ने धरती को मनुष्यों के लाभ के लिए तैयार किया है, ताकि वे इसपर निर्माण कर सकें और इसकी खेती कर सकें, तथा इसके अंदर जो कुछ भी है, उससे लाभ उठाने के लिए उसे निकाल सकें।

 
Mənaların tərcüməsi Ayə: (4) Surə: əl-Əraf
Surələrin mündəricatı Səhifənin rəqəmi
 
Qurani Kərimin mənaca tərcüməsi - Qurani Kərimin müxtəsər tərfsiri - kitabının Hind dilinə tərcüməsi. - Tərcumənin mündəricatı

Tərcümə "Quran araşdırmaları Təfsir Mərkəzi" tərəfindən yayımlanmışdır.

Bağlamaq