Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Mealler fihristi


Anlam tercümesi Ayet: (15) Sure: Sûratu'l-Mâide
یٰۤاَهْلَ الْكِتٰبِ قَدْ جَآءَكُمْ رَسُوْلُنَا یُبَیِّنُ لَكُمْ كَثِیْرًا مِّمَّا كُنْتُمْ تُخْفُوْنَ مِنَ الْكِتٰبِ وَیَعْفُوْا عَنْ كَثِیْرٍ ؕ۬— قَدْ جَآءَكُمْ مِّنَ اللّٰهِ نُوْرٌ وَّكِتٰبٌ مُّبِیْنٌ ۟ۙ
ऐ किताब वालो! अर्थात् तौरात वाले यहूदियो और इंजील वाले ईसाइयो! तुम्हारे पास हमारे रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम आ चुके हैं, जो तुम्हारे लिए उनमें से बहुत-सी बातों को स्पष्ट रूप से बयान करते हैं, जो तुम अपने ऊपर उतरने वाली किताब में से छिपाया करते थे, तथा उसमें से बहुत कुछ नज़रअंदाज़ कर देते हैं जिसमें तुम्हें बेनक़ाब करने के सिवा कोई लाभ नहीं। क़ुरआन तुम्हारे पास अल्लाह की ओर से एक पुस्तक के रूप में आया है, और यह एक प्रकाश है जिससे प्रकाश प्राप्त किया जाता है, तथा हर उस चीज़ के लिए एक स्पष्ट पुस्तक है, जिसकी लोगों के अपने सांसारिक और आख़िरत के मामलों में आवश्यकता होती है।
Arapça tefsirler:
Bu sayfadaki ayetlerin faydaları:
• تَرْك العمل بمواثيق الله وعهوده قد يوجب وقوع العداوة وإشاعة البغضاء والتنافر والتقاتل بين المخالفين لأمر الله تعالى.
• अल्लाह के वचनों और प्रतिज्ञाओं पर अमल न करना, अल्लाह के आदेश का उल्लंघन करने वालों के बीच दुश्मनी पैदा होने, परस्पर द्वेष और घृणा फैलने और लड़ाई की स्थिति उत्पन्न होने का कारण बन सकता है।

• الرد على النصارى القائلين بأن الله تعالى تجسد في المسيح عليه السلام، وبيان كفرهم وضلال قولهم.
• उन ईसाइयों का खंडन जो कहते हैं कि अल्लाह ने ईसा अलैहिस्सलाम का रूप धारण कर लिया है, तथा उनके कुफ़्र और उनके कथन की भ्रष्टता का वर्णन।

• من أدلة بطلان ألوهية المسيح أن الله تعالى إن أراد أن يهلك المسيح وأمه عليهما السلام وجميع أهل الأرض فلن يستطيع أحد رده، وهذا يثبت تفرده سبحانه بالأمر وأنه لا إله غيره.
• ईसा मसीह के ईश्वरत्व के मिथ्यात्व के प्रमाणों में से एक यह है कि यदि सर्वशक्तिमान अल्लाह मसीह और उनकी माँ तथा धरती के सभी लोगों को विनष्ट करना चाहे, तो कोई भी उसे हरगिज़ रोक नहीं पाएगा। यह साबित करता है कि एकमात्र अल्लाह ही का आदेश चलता है और यह कि उसके अलावा कोई पूज्य नहीं है।

• من أدلة بطلان ألوهية المسيح أن الله تعالى يُذَكِّر بكونه تعالى ﴿ يَخْلُقُ مَا يَشَاءُ﴾ (المائدة: 17)، فهو يخلق من الأبوين، ويخلق من أم بلا أب كعيسى عليه السلام، ويخلق من الجماد كحية موسى عليه السلام، ويخلق من رجل بلا أنثى كحواء من آدم عليهما السلام.
• ईसा मसीह के ईश्वरत्व के मिथ्यात्व के प्रमाणों में से एक यह है कि अल्लाह तआला याद दिलाता है कि वह सर्वशक्तिमान {يَخْلُقُ مَا يَشَـﺂءُ} (المائدة: 17) ''जो चाहता है, पैदा करता है।'' (सूरतुल मायदा : 17), चुनाँचे वह कभी माता-पिता दोनों के मिलाप से पैदा करता है। कभी बाप के बिना केवल माँ से पैदा करता है, जैसे ईसा अलैहिस्सलाम को पैदा किया। तथा कभी निर्जीव पदार्थ से पैदा करता है, जैसे मूसा अलैहिस्सलाम का साँप। और कभी स्त्री के बिना केवल पुरुष ही से पैदा करता है, जैसे हव्वा को आदम अलैहिस्सलाम से पैदा किया।

 
Anlam tercümesi Ayet: (15) Sure: Sûratu'l-Mâide
Surelerin fihristi Sayfa numarası
 
Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Mealler fihristi

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Kapat