Check out the new design

Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - Muhtasar Kur'an-ı Kerim Tefsiri Hintçe Tercümesi * - Mealler fihristi


Anlam tercümesi Sure: Sûretu'l-Mutaffifîn   Ayet:

अल्-मुतफ़्फ़िफ़ीन

Surenin hedefleri:
تحذير المكذبين الظالمين من يوم القيامة وبشارة المؤمنين به.
झुठलाने वाले अत्याचारियों को क़ियामत के दिन से सावधान करने और उसपर ईमान रखने वालों को ख़ुशख़बरी देना।

وَیْلٌ لِّلْمُطَفِّفِیْنَ ۟ۙ
नाप-तौल में कमी करने वालों के लिए विनाश और हानि है।
Arapça tefsirler:
الَّذِیْنَ اِذَا اكْتَالُوْا عَلَی النَّاسِ یَسْتَوْفُوْنَ ۟ؗۖ
वे ऐसे लोग हैं जो दूसरों से नापकर लेते समय अपना हक़ बिना किसी कमी के पूरा लेते हैं।
Arapça tefsirler:
وَاِذَا كَالُوْهُمْ اَوْ وَّزَنُوْهُمْ یُخْسِرُوْنَ ۟ؕ
और जब वे लोगों को नापकर या तौलकर देते हैं, तो नाप और तौल में कमी करते हैं। जब नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम मदीना की ओर हिजरत करके आए, तो वहाँ के लोगों की यही स्थिति थी।
Arapça tefsirler:
اَلَا یَظُنُّ اُولٰٓىِٕكَ اَنَّهُمْ مَّبْعُوْثُوْنَ ۟ۙ
क्या इस बुराई को करने वाले ये लोग इस बात पर विश्वास (यक़ीन) नहीं रखते कि वे (मरने के बाद दोबारा) अल्लाह की ओर उठाए जाने वाले हैं?!
Arapça tefsirler:
Bu sayfadaki ayetlerin faydaları:
• التحذير من الغرور المانع من اتباع الحق.
• दुनिया के धोखे में पड़ने से सावधान किया गया है, जो सत्य का पालन करने की राह में रुकावट है।

• الجشع من الأخلاق الذميمة في التجار ولا يسلم منه إلا من يخاف الله.
• लालच व्यापारियों की निंदनीय नैतिकताओं में से एक है, और इससे केवल वही सुरक्षित रहता है, जो अल्लाह से डरता है।

• تذكر هول القيامة من أعظم الروادع عن المعصية.
• क़ियामत की भयावहता को याद करना, पाप के लिए सबसे बड़े अवरोधकों में से एक है।

 
Anlam tercümesi Sure: Sûretu'l-Mutaffifîn
Surelerin fihristi Sayfa numarası
 
Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - Muhtasar Kur'an-ı Kerim Tefsiri Hintçe Tercümesi - Mealler fihristi

Kur'an Araştırmaları Tefsir Merkezi Tarafından Yayınlanmıştır.

Kapat