Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Mealler fihristi


Anlam tercümesi Ayet: (26) Sure: Sûratu't-Tevbe
ثُمَّ اَنْزَلَ اللّٰهُ سَكِیْنَتَهٗ عَلٰی رَسُوْلِهٖ وَعَلَی الْمُؤْمِنِیْنَ وَاَنْزَلَ جُنُوْدًا لَّمْ تَرَوْهَا ۚ— وَعَذَّبَ الَّذِیْنَ كَفَرُوْا ؕ— وَذٰلِكَ جَزَآءُ الْكٰفِرِیْنَ ۟
फिर तुम्हारे अपने शत्रुओं से भाग जाने के बाद, अल्लाह ने अपने रसूल पर और ईमान वालों पर शांति उतारी, तो वे लड़ाई के लिए दृढ़ हो गए। तथा अल्लाह ने फ़रिश्ते उतारे जिन्हें तुमने नहीं देखा, और काफ़िरों को इस तरह दंडित किया कि वे मारे गए, बंदी बना लिए गए, (उनके) धनों पर क़ब्ज़ा कर लिया गया और संतानों को पकड़ लिया गया। यह बदला जो इन लोगों को दिया गया, यही उन काफ़िरों का बदला है, जो अपने रसूल को झुठलाते हैं और उनके लाए हुए संदेश से मुँह मोड़ते हैं।
Arapça tefsirler:
Bu sayfadaki ayetlerin faydaları:
• مراتب فضل المجاهدين كثيرة، فهم أعظم درجة عند الله من كل ذي درجة، فلهم المزية والمرتبة العلية، وهم الفائزون الظافرون الناجون، وهم الذين يبشرهم ربهم بالنعيم.
• मुजाहिदों की श्रेष्ठता के बहुत-से दर्जे हैं। चुनाँचे अल्लाह के निकट उनका दर्जा सबसे ऊँचा है। उन्हें उत्कृष्टता और उच्च पद प्राप्त है और वे सफल, कामयाब और मोक्ष प्राप्त करने वाले हैं। तथा वही लोग हैं, जिन्हें उनका पालनहार नेमतों की शुभ सूचना देता है।

• في الآيات أعظم دليل على وجوب محبة الله ورسوله، وتقديم هذه المحبة على محبة كل شيء.
• इन आयतों में इस बात की सबसे बड़ी दलील है कि अल्लाह और उसके रसूल से प्रेम करना ज़रूरी है और इस प्रेम को हर चीज़ के प्रेम पर प्राथमिकता देना आवश्यक है।

• تخصيص يوم حنين بالذكر من بين أيام الحروب؛ لما فيه من العبرة بحصول النصر عند امتثال أمر الله ورسوله صلى الله عليه وسلم وحصول الهزيمة عند إيثار الحظوظ العاجلة على الامتثال.
• सभी युद्धों के बीच से हुनैन के युद्ध का उल्लेख, इसमें पाए जाने वाले इस पाठ के कारण किया गया है कि जीत अल्लाह और उसके रसूल के आदेश का पालन करने से प्राप्त होती है और अनुपालन पर दुनिया के लाभ को प्राथमिकता देने से हार का सामना करना पड़ता है।

• فضل نزول السكينة، فسكينة الرسول صلى الله عليه وسلم سكينة اطمئنان على المسلمين الذين معه وثقة بالنصر، وسكينة المؤمنين سكينة ثبات وشجاعة بعد الجَزَع والخوف.
• शांति उतरने की फ़जीलत। रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शांति, आपके साथ मौजूद मुसलमानों के लिए आश्वासन और जीत के विश्वास की शांति है और ईमान वालों की शांति, घबराहट और भय के बाद दृढ़ता और साहस की शांति है।

 
Anlam tercümesi Ayet: (26) Sure: Sûratu't-Tevbe
Surelerin fihristi Sayfa numarası
 
Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Mealler fihristi

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Kapat