Check out the new design

قۇرئان كەرىم مەنىلىرىنىڭ تەرجىمىسى - قۇرئان كەرىم قىسقىچە تەپسىرىنىڭ ھىندىچە تەرجىمىسى * - تەرجىمىلەر مۇندەرىجىسى


مەنالار تەرجىمىسى ئايەت: (78) سۈرە: نەھل
وَاللّٰهُ اَخْرَجَكُمْ مِّنْ بُطُوْنِ اُمَّهٰتِكُمْ لَا تَعْلَمُوْنَ شَیْـًٔا ۙ— وَّجَعَلَ لَكُمُ السَّمْعَ وَالْاَبْصَارَ وَالْاَفْـِٕدَةَ ۙ— لَعَلَّكُمْ تَشْكُرُوْنَ ۟
और अल्लाह ने तुम्हें (ऐ लोगो!) तुम्हारी माताओं के पेट से, गर्भावस्था के समय के पूरे होने के बाद, शिशु के रूप में निकाला, तुम कुछ नहीं जानते थे, और उसने तुम्हारे लिए कान बनाए ताकि उससे सुन सको, और आँखें बनाईं ताकि उनसे देख सको और हृदय बनाए ताकि उससे समझ सको, इस उम्मीद में कि तुम उसकी नेमतों का शुक्रिया अदा करो।
ئەرەپچە تەپسىرلەر:
بۇ بەتتىكى ئايەتلەردىن ئېلىنغان مەزمۇنلار:
• لله تعالى الحكمة البالغة في قسمة الأرزاق بين العباد، إذ جعل منهم الغني والفقير والمتوسط؛ ليتكامل الكون، ويتعايش الناس، ويخدم بعضهم بعضًا.
• बंदों के बीच आजीविका को विभाजित करने में अल्लाह की व्यापक हिकमत है। क्योंकि उसने उन्हें अमीर, ग़रीब और मध्यम वर्गीय बनाया है। ताकि यह ब्रह्मांड पूरा हो जाए, लोग एक-दूसरे के संग जीवन बिताएँ और एक-दूसरे की सेवा करें।

• دَلَّ المثلان في الآيات على ضلالة المشركين وبطلان عبادة الأصنام؛ لأن شأن الإله المعبود أن يكون مالكًا قادرًا على التصرف في الأشياء، وعلى نفع غيره ممن يعبدونه، وعلى الأمر بالخير والعدل.
• उपर्युक्त आयतों में मौजूद दोनों उदाहरण बहुदेववादियों की गुमराही और मूर्तिपूजा की अमान्यता को दर्शाते हैं। क्योंकि सत्य पूज्य की महिमा यह है कि वह मालिक हो, सभी चीज़ों के अंदर तसर्रुफ़ (रद्दोबदल) करने, अपने उपासकों को लाभ पहुँचाने, भलाई तथा न्याय का आदेश देने में सक्षम हो।

• من نعمه تعالى ومن مظاهر قدرته خلق الناس من بطون أمهاتهم لا علم لهم بشيء، ثم تزويدهم بوسائل المعرفة والعلم، وهي السمع والأبصار والأفئدة، فبها يعلمون ويدركون.
• अल्लाह की नेमतों और उसकी शक्ति की अभिव्यक्तियों में से एक यह है कि उसने लोगों को उनकी माताओं के पेट से इस हाल में पैदा किया कि उन्हें किसी भी चीज़ का ज्ञान नहीं था। फिर उन्हें ज्ञान और जानकारी के साधन अर्थात् आँख, कान और दिल प्रदान किए, जिनके द्वारा वे ज्ञान प्राप्त करते हैं।

 
مەنالار تەرجىمىسى ئايەت: (78) سۈرە: نەھل
سۈرە مۇندەرىجىسى بەت نومۇرى
 
قۇرئان كەرىم مەنىلىرىنىڭ تەرجىمىسى - قۇرئان كەرىم قىسقىچە تەپسىرىنىڭ ھىندىچە تەرجىمىسى - تەرجىمىلەر مۇندەرىجىسى

قۇرئان تەتقىقاتى تەپسىر مەركىزى چىقارغان.

تاقاش