ترجمة معاني القرآن الكريم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - فهرس التراجم


ترجمة معاني سورة: الهمزة   آية:

سورة الهمزة - सूरा अल्-हु-म-ज़ह

من مقاصد السورة:
التحذير من الاستهزاء بالمؤمنين اغترارًا بكثرة المال.
धन की बहुतायत से धोखा खाकर ईमान वालों का उपहास करने के विरुद्ध चेतावनी।

وَیْلٌ لِّكُلِّ هُمَزَةٍ لُّمَزَةِ ۟ۙ
उस व्यक्ति के लिए विनाश एवं कड़ी यातना है, जो लोगों की बहुत ग़ीबत करने वाला और उनपर बहुत दोष लगाने वाला एवं ताना मारने वाला है।
التفاسير العربية:
١لَّذِیْ جَمَعَ مَالًا وَّعَدَّدَهٗ ۟ۙ
जिसकी चिंता केवल धन एकत्र करना और उसे गिन-गिनकर रखना है। इसके अलावा उसका किसी और चीज़ से कोई सरोकार नहीं है।
التفاسير العربية:
یَحْسَبُ اَنَّ مَالَهٗۤ اَخْلَدَهٗ ۟ۚ
वह समझता है कि उसका माल जो उसने जमा किया है, उसे मौत से बचा लेगा और वह दुनिया में अमर रहेगा।
التفاسير العربية:
كَلَّا لَیُنْۢبَذَنَّ فِی الْحُطَمَةِ ۟ؗۖ
मामला वैसा नहीं है, जैसा कि इस जाहिल ने कल्पना की है, निश्चय वह ज़रूर जहन्नम की आग में फेंका जाएगा, जो इतनी शक्तिशाली है कि उसमें डाली गई हर चीज़ को तोड़कर रख देगी।
التفاسير العربية:
وَمَاۤ اَدْرٰىكَ مَا الْحُطَمَةُ ۟ؕ
और (ऐ रसूल) आपको क्या पता कि यह कौन सी आग है, जो उसमें डाली गई हर चीज़ को चूरा करदेगी?!
التفاسير العربية:
نَارُ اللّٰهِ الْمُوْقَدَةُ ۟ۙ
वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है।
التفاسير العربية:
الَّتِیْ تَطَّلِعُ عَلَی الْاَفْـِٕدَةِ ۟ؕ
जो लोगों के शरीर से उनके दिलों में प्रवेश कर जाएगी।
التفاسير العربية:
اِنَّهَا عَلَیْهِمْ مُّؤْصَدَةٌ ۟ۙ
वह उसमें सज़ा दिए जाने वालों पर बंद कर दी जाएगी।
التفاسير العربية:
فِیْ عَمَدٍ مُّمَدَّدَةٍ ۟۠
लंबे विस्तारित स्तंभों के साथ, ताकि उससे बाहर न निकल सकें।
التفاسير العربية:
من فوائد الآيات في هذه الصفحة:
• خسران من لم يتصفوا بالإيمان وعمل الصالحات، والتواصي بالحق، والتواصي بالصبر.
• उन लोगों का घाटा, जो ईमान लाने, नेक कार्य करने, एक-दूसरे को सत्य की ताकीद तथा धैर्य की ताकीद करने से सुसज्जित नहीं हैं।

• تحريم الهَمْز واللَّمْز في الناس.
• लोगों की ग़ीबत करना तथा दोष लगाना (ताना मारना) निषिद्ध है।

• دفاع الله عن بيته الحرام، وهذا من الأمن الذي قضاه الله له.
• अल्लाह का अपने सम्मानित घर (काबा) की रक्षा करना। और यह उस सुरक्षा से है जो अल्लाह ने उसके लिए प्रदान की है।

 
ترجمة معاني سورة: الهمزة
فهرس السور رقم الصفحة
 
ترجمة معاني القرآن الكريم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - فهرس التراجم

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

إغلاق