ترجمة معاني القرآن الكريم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - فهرس التراجم


ترجمة معاني آية: (57) سورة: الكهف
وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنْ ذُكِّرَ بِاٰیٰتِ رَبِّهٖ فَاَعْرَضَ عَنْهَا وَنَسِیَ مَا قَدَّمَتْ یَدٰهُ ؕ— اِنَّا جَعَلْنَا عَلٰی قُلُوْبِهِمْ اَكِنَّةً اَنْ یَّفْقَهُوْهُ وَفِیْۤ اٰذَانِهِمْ وَقْرًا ؕ— وَاِنْ تَدْعُهُمْ اِلَی الْهُدٰی فَلَنْ یَّهْتَدُوْۤا اِذًا اَبَدًا ۟
और कोई भी उससे बढ़कर अत्याचारी नहीं हो सकता, जिसे उसके पालनहार की आयतों द्वारा समझाया जाए, लेकिन वह उसमें पाई जाने वाली अज़ाब की धमकी की परवाह न करे और उससे नसीहत प्राप्त करने से मुँह मोड़ ले। तथा उसने अपने सांसारिक जीवन में जो कुफ़्र और पाप करके आगे बढ़ाए हैं, उन्हें भूल जाए और उनसे तौबा न करे। निश्चय हमने ऐसे लोगों के दिलों पर पर्दे डाल दिए हैं, जो उन्हें क़ुरआन समझने से रोक रहे हैं, और उनके कानों में बहरापन डाल दिया है, जिसके कारण वे उसे स्वीकार करने के लिए नहीं सुनते हैं। यदि तुम उन्हें ईमान की ओर बुलाओ, तो जब तक उनके दिलों पर पर्दे और उनके कानों में बहरापन है, तुम्हारे बुलावे का कदापि उत्तर नहीं देंगे।
التفاسير العربية:
من فوائد الآيات في هذه الصفحة:
• عظمة القرآن وجلالته وعمومه؛ لأن فيه كل طريق موصل إلى العلوم النافعة، والسعادة الأبدية، وكل طريق يعصم من الشر.
• क़ुरआन की महानता, महिमा और सर्व सामान्यता; क्योंकि उसमें लाभदायक ज्ञान और शाश्वत सुख की ओर ले जाने वाला हर रास्ता, तथा बुराई से बचाने वाला प्रत्येक मार्ग है।

• من حكمة الله ورحمته أن تقييضه المبطلين المجادلين الحق بالباطل من أعظم الأسباب إلى وضوح الحق، وتبيُّن الباطل وفساده.
• यह अल्लाह की हिकमत और दया में से है कि उसका असत्य के साथ सत्य से वाद-विवाद करने वाले असत्यवादियों को उत्पन्न करना, सत्य की स्पष्टता तथा असत्य और उसकी खराबियों को स्पष्ट करने के सबसे बड़े कारणों में से है।

• في الآيات من التخويف لمن ترك الحق بعد علمه أن يحال بينه وبين الحق، ولا يتمكن منه بعد ذلك، ما هو أعظم مُرَهِّب وزاجر عن ذلك.
• इन आयतों में, सत्य को जानने के बावजूद उसे त्याग कर देने वाले को इस बात से डराया गया है कि उसके और सत्य के बीच बाधा न खड़ी कर दी जाए और उसके बाद वह सत्य को प्राप्त करने में सक्षम न हो सके, जो ऐसा करने से सबसे बड़ा निरोधक और भयभीत करने वाला है।

• فضيلة العلم والرحلة في طلبه، واغتنام لقاء الفضلاء والعلماء وإن بعدت أقطارهم.
• ज्ञान की श्रेष्ठता और उसे प्राप्त करने के लिए यात्रा का महत्व, तथा गुणी लोगों और विद्वानों की मुलाक़ात से लाभ उठाना, भले ही उनके देश दूर हों।

• الحوت يطلق على السمكة الصغيرة والكبيرة ولم يرد في القرآن لفظ السمك، وإنما ورد الحوت والنون واللحم الطري.
• 'ह़ूत' शब्द छोटी और बड़ी दोनों तरह की मछली के लिए आता है। दरअसल, क़ुरआन में 'समक' शब्द नहीं आया है, बल्कि 'ह़ूत', 'नून' और 'लहम तरी' (नरम मांस) शब्द आए हैं।

 
ترجمة معاني آية: (57) سورة: الكهف
فهرس السور رقم الصفحة
 
ترجمة معاني القرآن الكريم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - فهرس التراجم

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

إغلاق