ترجمة معاني القرآن الكريم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - فهرس التراجم


ترجمة معاني آية: (58) سورة: الأنعام
قُلْ لَّوْ اَنَّ عِنْدِیْ مَا تَسْتَعْجِلُوْنَ بِهٖ لَقُضِیَ الْاَمْرُ بَیْنِیْ وَبَیْنَكُمْ ؕ— وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِالظّٰلِمِیْنَ ۟
(ऐ रसूल!) आप उनसे कह दें : यदि मेरे पास और मेरे अधिकार में वह यातना होती जिसके लिए तुम जल्दी कर रहे हो, तो मैं उसे तुमपर अवश्य उतार देता। और उस समय मेरे और तुम्हारे बीच मामले का फैसला कर दिया जाता। (लेकिन मामला अल्लाह के अधिकार में है) और अल्लाह अत्याचारियों को अधिक जानता है कि वह उन्हें कितनी मोहलत देगा और कब उन्हें दंडित करेगा।
التفاسير العربية:
من فوائد الآيات في هذه الصفحة:
• الله تعالى يجعل العباد بعضهم فتنة لبعض، فتتفاوت درجاتهم في الرزق وفي الكفر والإيمان، والكفر والإيمان ليس منوطًا بسعة الرزق وضيقه.
• अल्लाह तआला बंदों को एक दूसरे के लिए एक परीक्षण बना देता है। इसलिए रोज़ी में तथा कुफ्र एवं ईमान में उनके स्तर भिन्न होते हैं। हालाँकि ईमान और कुफ्र रोज़ी के विस्तार और उसकी संकीर्णता के साथ जुड़े हुए नहीं हैं।

• من أخلاق الداعية طلاقة الوجه وإلقاء التحية والتبسط والسرور بأصحابه.
• अल्लाह के मार्ग की ओर बुलाने वाले व्यक्ति के शिष्टाचार में से अपने साथियों के साथ हँसमुख होना, सलाम करना और उनसे मिलकर प्रसन्न होना है।

• على الداعية اجتناب الأهواء في عقيدته ومنهجه وسلوكه.
• अल्लाह के मार्ग की ओर बुलाने वाले व्यक्ति को अपने ऐतिक़ाद, दृष्टिकोण और व्यवहार में इच्छाओं के पीछे चलने से बचना चाहिए।

• إثبات تفرد الله عز وجل بعلم الغيب وحده لا شريك له، وسعة علمه في ذلك، وأنه لا يفوته شيء ولا يعزب عنه من مخلوقاته شيء إلا وهو مثبت مدوَّن عنده سبحانه بأدق تفاصيله.
• इस बात को साबित करना कि ग़ैब (परोक्ष) का ज्ञान केवल अल्लाह सर्वशक्तिमान के साथ विशिष्ट है, जो अकेला है, उसका कोई साझी नहीं। तथा उसमें उसका ज्ञान बहुत विस्तृत है। उससे कोई चीज़ छूटती नहीं है और न उसकी मख़्लूक़ात में से कोई चीज़ उससे ग़ायब होती है, परंतु वह उस महिमावान के पास सबसे सटीक विवरण के साथ लिखी हुई है।

 
ترجمة معاني آية: (58) سورة: الأنعام
فهرس السور رقم الصفحة
 
ترجمة معاني القرآن الكريم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - فهرس التراجم

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

إغلاق