ترجمة معاني القرآن الكريم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - فهرس التراجم


ترجمة معاني آية: (61) سورة: الأنعام
وَهُوَ الْقَاهِرُ فَوْقَ عِبَادِهٖ وَیُرْسِلُ عَلَیْكُمْ حَفَظَةً ؕ— حَتّٰۤی اِذَا جَآءَ اَحَدَكُمُ الْمَوْتُ تَوَفَّتْهُ رُسُلُنَا وَهُمْ لَا یُفَرِّطُوْنَ ۟
अल्लाह अपने बंदों पर ग़ालिब (हावी); उन्हें अपने अधीन रखने वाला है, हर प्रकार से उनसे ऊपर है। हर चीज़ उसके अधीनस्थ है। वह अपनी महिमा के योग्य अपने बंदों के ऊपर है। और (ऐ लोगो!) वह तुमपर सम्मानित फरिश्तों को भेजता है, जो तुम्हारे कामों को गिनकर रखते हैं यहाँ तक कि तुममें से किसी की अवधि, मृत्यु के फरिश्ते और उसके सहायकों द्वारा उसकी रूह़ क़ब्ज़ कर लेने के साथ समाप्त हो जाएगी। और वे उस काम में कोताही नहीं करते हैं जो उन्हें करने का आदेश दिया गया है।
التفاسير العربية:
من فوائد الآيات في هذه الصفحة:
• إثبات أن النومَ موتٌ، وأن الأرواح تُقْبض فيه، ثم تُرَد عند الاستيقاظ.
• यह साबित करना कि नींद मृत्यु है, और यह कि उसमें आत्माएँ निकाल ली जाती हैं, फिर जागने पर लौटा दी जाती हैं।

• الاستدلال على استحقاق الله تعالى للألوهية بدليل الفطرة، فإن أهل الكفر يؤمنون بالله تعالى ويرجعون لفطرتهم عند الاضطرار والوقوع في المهالك، فيسألون الله تعالى وحده.
• फितरत (प्रकृति) के प्रमाण के साथ अल्लाह के उलूहियत (एकमात्र पूज्य होने) का हक़दार होने पर तर्क स्थापित करना। क्योंकि काफिर लोग अल्लाह पर ईमान रखते हैं और मजबूर होने तथा संकटों में पड़ने पर अपनी फितरत की ओर लौट आते हैं। इसलिए वे केवल सर्वशक्तिमान अल्लाह ही से प्रश्न करते हैं।

• إلزام المشركين بمقتضى سلوكهم، وإقامة الدليل على انقلاب فطرتهم، بكونهم يستغيثون بالله وحده في البحر عند الشدة، ويشركون به حين يسلمهم وينجيهم إلى البر.
• मुश्रिकों को उनके व्यवहार के अनुसार बाध्य करना, और उनकी फ़ितरत (प्रकृति) के उलट होने का प्रमाण स्थापित करना, क्योंकि वे समुद्र में संकट में घिरने पर केवल अल्लाह से मदद माँगते हैं, परंतु जब अल्लाह उन्हें बचा लेता है और सुरक्षित थल पर पहुँचा देता है, तो उसके साथ शिर्क करने लगते हैं।

• عدم جواز الجلوس في مجالس أهل الباطل واللغو، ومفارقتُهم، وعدم العودة لهم إلا في حال إقلاعهم عن ذلك.
• झूठ और बेकार की बातें करने वालों की सभा में बैठने की अवैधता, तथा उनसे अलग हो जाना चाहिए और जब तक वे उसे छोड़ न दें, तब तक उनके पास नहीं लौटना चाहिए।

 
ترجمة معاني آية: (61) سورة: الأنعام
فهرس السور رقم الصفحة
 
ترجمة معاني القرآن الكريم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - فهرس التراجم

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

إغلاق