আল-কোৰআনুল কাৰীমৰ অৰ্থানুবাদ - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - অনুবাদসমূহৰ সূচীপত্ৰ


অৰ্থানুবাদ ছুৰা: ছুৰা আদ-জুহা   আয়াত:

सूरा अज़्-ज़ुह़ा

ছুৰাৰ উদ্দেশ্য:
بيان عناية الله بنبيه في أول أمره وآخره.
अल्लाह के अपने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की उनके मामले की शुरुआत तथा उसके अंत में देखभाल करने का वर्णन।

وَالضُّحٰی ۟ۙ
अल्लाह ने दिन की शुरुआत की क़सम खाई है।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
وَالَّیْلِ اِذَا سَجٰی ۟ۙ
और रात की क़सम खाई है, जब वह अंधेरी हो जाए और लोग उसमें काम-काज (गति) से रुक जाएँ।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
مَا وَدَّعَكَ رَبُّكَ وَمَا قَلٰی ۟ؕ
(ऐ रसूल) आपके पालनहार ने न आपको छोड़ा और न आपको नापसंद किया, जैसा कि मुश्रिकों का कहना है, जब वह़्य (प्रकाशना) का सिलसिला कुछ दिनों के लिए रुक गया।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
وَلَلْاٰخِرَةُ خَیْرٌ لَّكَ مِنَ الْاُوْلٰی ۟ؕ
और आपके लिए आख़िरत का घर दुनिया से बेहतर है, क्योंकि वहाँ स्थायी नेमतें हैं, जो कभी खत्म नहीं होंगी।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
وَلَسَوْفَ یُعْطِیْكَ رَبُّكَ فَتَرْضٰی ۟ؕ
निश्चय अल्लाह आपको तथा आपकी उम्मत को व्यापक बदला प्रदान करेगा यहाँ तक कि आप ख़ुद को दिए गए और अपनी उम्मत को दिए गए (प्रतिफल) से प्रसन्न हो जाएँगे।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
اَلَمْ یَجِدْكَ یَتِیْمًا فَاٰوٰی ۪۟
उसने आपको इस अवस्था में पाया कि आप छोटे थे एवं आपके पिता की मृत्यु हो चुकी थी, तो उसने आपके लिए एक आश्रय स्थल बना दिया, जहाँ आपके दादा अब्दुल मुत्तलिब, फिर आपके चाचा अबू तालिब ने आपके साथ सहानुभूति व्यक्त की।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
وَوَجَدَكَ ضَآلًّا فَهَدٰی ۪۟
और उसने आपको इस हाल में पाया कि आप नहीं जानते कि किताब या ईमान क्या है, तो उसने आपको इसके बारे में वे बातें सिखाईं, जो आप नहीं जानते थे।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
وَوَجَدَكَ عَآىِٕلًا فَاَغْنٰی ۟ؕ
और उसने आपको निर्धन पाया, तो आपको धनवान् कर दिया।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
فَاَمَّا الْیَتِیْمَ فَلَا تَقْهَرْ ۟ؕ
अतः आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार और उसका अपमान न करें जिसने बचपन में अपने पिता को खो दिया है।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
وَاَمَّا السَّآىِٕلَ فَلَا تَنْهَرْ ۟ؕ
तथा आप ज़रूरतमंद सवाली को ने झिड़कें।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
وَاَمَّا بِنِعْمَةِ رَبِّكَ فَحَدِّثْ ۟۠
तथा आप अपने ऊपर अल्लाह की नेमतों का शुक्रिया अदा करें और उन्हें बयान करते रहें।
আৰবী তাফছীৰসমূহ:
এই পৃষ্ঠাৰ আয়াতসমূহৰ পৰা সংগৃহীত কিছুমান উপকাৰী তথ্য:
• منزلة النبي صلى الله عليه وسلم عند ربه لا تدانيها منزلة.
• नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अपने रब के पास जो स्थान है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती।

• شكر النعم حقّ لله على عبده.
• नेमतों का शुक्रिया अदा करना अल्लाह का अपने बंदे पर अधिकार है।

• وجوب الرحمة بالمستضعفين واللين لهم.
• कमज़ोर लोगों पर दया करने और उनके साथ नरमी बरतने की अनिवार्यता।

 
অৰ্থানুবাদ ছুৰা: ছুৰা আদ-জুহা
ছুৰাৰ তালিকা পৃষ্ঠা নং
 
আল-কোৰআনুল কাৰীমৰ অৰ্থানুবাদ - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - অনুবাদসমূহৰ সূচীপত্ৰ

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

বন্ধ