Check out the new design

Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - Hindi translation of Al-Mukhtsar in interpretation of the Noble Quran * - Translations’ Index


Translation of the meanings Ayah: (62) Surah: An-Nahl
وَیَجْعَلُوْنَ لِلّٰهِ مَا یَكْرَهُوْنَ وَتَصِفُ اَلْسِنَتُهُمُ الْكَذِبَ اَنَّ لَهُمُ الْحُسْنٰی ؕ— لَا جَرَمَ اَنَّ لَهُمُ النَّارَ وَاَنَّهُمْ مُّفْرَطُوْنَ ۟
वे अल्लाह के लिए बेटियाँ ठहराते हैं, जिन्हें अपने लिए पसंद नहीं करते। और उनकी ज़बानें झूठ बोलती हैं कि यदि वे पुनः जीवित किए भी गए, जैसा कि मुसलमानों का दावा है, तो उनके लिए अल्लाह के पास सबसे अच्छी स्थिति होगी। जबकि सच्चाई यह है कि जहन्नम उन्हीं के लिए है। वे उसमें छोड़ दिए जाएँगे, उससे बाहर कभी नहीं निकलेंगे।
Arabic explanations of the Qur’an:
Benefits of the verses in this page:
• من جهالات المشركين: نسبة البنات إلى الله تعالى، ونسبة البنين لأنفسهم، وأَنفَتُهم من البنات، وتغيّر وجوههم حزنًا وغمَّا بالبنت، واستخفاء الواحد منهم وتغيبه عن مواجهة القوم من شدّة الحزن وسوء الخزي والعار والحياء الذي يلحقه بسبب البنت.
• बहुदेववादियों की अज्ञानता में से : लड़कियों की निस्बत अल्लाह की ओर करना और लड़कों कि निस्बत अपनी ओर करना, लड़कियों की निस्बत से अपने आपको ऊँचा समझना और लड़की के कारण दुःख और शोक से उनके चेहरों का रंग बदल जाना, तथा लड़की की वजह से इतना दुःख, अपमान, शर्म और लज्जा महसूस करना कि लोगों का सामना करने से कतराना।

• من سنن الله إمهال الكفار وعدم معاجلتهم بالعقوبة ليترك الفرصة لهم للإيمان والتوبة.
• अल्लाह का नियम यह रहा है कि वह काफ़िरों को ढील देता है और उन्हें सज़ा देने में जल्दी नहीं करता। ताकि उन्हें ईमान और अल्लाह की ओर लौटने का अवसर मिल सके।

• مهمة النبي صلى الله عليه وسلم الكبرى هي تبيان ما جاء في القرآن، وبيان ما اختلف فيه أهل الملل والأهواء من الدين والأحكام، فتقوم الحجة عليهم ببيانه.
• नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का सबसे बड़ा कार्य क़ुरआन में जो आया है उसकी व्याख्या करना, तथा विभिन्न संप्रदायों और इच्छाओं का पालन करने वालों ने धर्म और नियमों से संबंधित जिन बातों में मतभेद किया है, उनके बारे में सत्य को स्पष्ट करना था। इसलिए आपके स्पष्टीकरण से उनके खिलाफ तर्क स्थापित हो जाता है।

 
Translation of the meanings Ayah: (62) Surah: An-Nahl
Surahs’ Index Page Number
 
Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - Hindi translation of Al-Mukhtsar in interpretation of the Noble Quran - Translations’ Index

Issued by Tafsir Center for Quranic Studies

close