Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Translations’ Index


Translation of the meanings Ayah: (39) Surah: Al-Isrā’
ذٰلِكَ مِمَّاۤ اَوْحٰۤی اِلَیْكَ رَبُّكَ مِنَ الْحِكْمَةِ ؕ— وَلَا تَجْعَلْ مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَ فَتُلْقٰی فِیْ جَهَنَّمَ مَلُوْمًا مَّدْحُوْرًا ۟
जिन आदेशों, निषेधों और नियमों को हमने स्पष्ट किया है, ये हिकमत की वे बातें हैं, जिनकी आपके पालनहार ने आपकी ओर वह़्य की है। और (ऐ मनुष्य!) तू अल्लाह के साथ किसी और को पूज्य न बना। अन्यथा तू क़ियामत के दिन निंदित जहन्नम में फेंक दिया जाएगा। तेरी आत्मा तेरी निंदा करेगी और दूसरे लोग भी तेरी निंदा करेंगे, तू हर भलाई से निष्कासित एवं धुत्कारा हुआ होगा।
Arabic explanations of the Qur’an:
Benefits of the verses in this page:
• الزعم بأن الملائكة بنات الله افتراء كبير، وقول عظيم الإثم عند الله عز وجل.
• यह दावा कि फ़रिश्ते अल्लाह की बेटियाँ हैं, एक बड़ा मिथ्यारोप और अल्लाह के निकट बड़े गुनाह की बात है।

• أكثر الناس لا تزيدهم آيات الله إلا نفورًا؛ لبغضهم للحق ومحبتهم ما كانوا عليه من الباطل.
• अधिकांश लोग ऐसे हैं कि सत्य से उनकी घृणा और अपने झूठ से प्रेम के कारण, अल्लाह की आयतों से, केवल उनकी घृणा ही बढ़ती है।

• ما من مخلوق في السماوات والأرض إلا يسبح بحمد الله تعالى فينبغي للعبد ألا تسبقه المخلوقات بالتسبيح.
• आकाशों और धरती में जो भी मखलूक़ है, वह अल्लाह की प्रशंसा और गुणगान करती है। अतः बंदे को चाहिए कि अन्य मखलूक़ को अल्लाह की पाकी बयान करने के मामले में आगे बढ़ने न दे।

• من حلم الله على عباده أنه لا يعاجلهم بالعقوبة على غفلتهم وسوء صنيعهم، فرحمته سبقت غضبه.
• बंदों के प्रति अल्लाह की सहनशीलता ही का नतीजा है कि वह उन्हें उनके बुरे कर्मों और गफ़लत की सज़ा देने में जल्दी नहीं करता। चुनाँचे उसकी दया उसके क्रोध से आगे रहती है।

 
Translation of the meanings Ayah: (39) Surah: Al-Isrā’
Surahs’ Index Page Number
 
Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Translations’ Index

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

close