Check out the new design

Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - Hindi translation of Al-Mukhtsar in interpretation of the Noble Quran * - Translations’ Index


Translation of the meanings Ayah: (155) Surah: Al-Baqarah
وَلَنَبْلُوَنَّكُمْ بِشَیْءٍ مِّنَ الْخَوْفِ وَالْجُوْعِ وَنَقْصٍ مِّنَ الْاَمْوَالِ وَالْاَنْفُسِ وَالثَّمَرٰتِ ؕ— وَبَشِّرِ الصّٰبِرِیْنَ ۟ۙ
हम अनेक प्रकार की विपत्तियों के साथ तुम्हें ज़रूर आज़माएँगे; अपने दुश्मनों के कुछ भय के साथ, भोजन की कमी के कारण भूख के साथ, धन के समाप्त हो जाने या उसे प्राप्त करने की कठिनाई के कारण धन की कमी के साथ, लोगों को नष्ट करने वाली आपदाओं के कारण या अल्लाह के मार्ग में शहीद होने के कारण जानों के नुक़सान के साथ, तथा उन फलों की कमी के साथ जिन्हें धरती उगाती है। ऐसे में - ऐ नबी! - इन विपत्तियों पर धैर्य रखने वालों को उस चीज़ की शुभ सूचना सुना दें, जिससे उन्हें दुनिया एवं आख़िरत में प्रसन्नता हासिल होगी।
Arabic explanations of the Qur’an:
Benefits of the verses in this page:
• الابتلاء سُنَّة الله تعالى في عباده، وقد وعد الصابرين على ذلك بأعظم الجزاء وأكرم المنازل.
• आज़माइश अल्लाह की उसके बंदों के बारे में हमेशा की नीति रही है। तथा उसने उसपर धैर्य रखने वालों से सबसे बड़े बदले और सबसे सम्मानजनक घरों का वादा किया है।

• مشروعية السعي بين الصفا والمروة لمن حج البيت أو اعتمر.
• खाना काबा का हज्ज अथवा उम्रा करने वाले के लिए सफ़ा और मरवा के बीच दौड़ने की वैधता।

• من أعظم الآثام وأشدها عقوبة كتمان الحق الذي أنزله الله، والتلبيس على الناس، وإضلالهم عن الهدى الذي جاءت به الرسل.
• सबसे बड़ा और सबसे गंभीर दंड वाला पाप अल्लाह के उतारे हुए सत्य को छिपाना, लोगों को धोखे में रखना (भ्रमित करना) और उन्हें उस मार्गदर्शन से भटकाना है जो रसूल लाए थे।

 
Translation of the meanings Ayah: (155) Surah: Al-Baqarah
Surahs’ Index Page Number
 
Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - Hindi translation of Al-Mukhtsar in interpretation of the Noble Quran - Translations’ Index

Issued by Tafsir Center for Quranic Studies

close