Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Translations’ Index


Translation of the meanings Ayah: (96) Surah: Al-Baqarah
وَلَتَجِدَنَّهُمْ اَحْرَصَ النَّاسِ عَلٰی حَیٰوةٍ ۛۚ— وَمِنَ الَّذِیْنَ اَشْرَكُوْا ۛۚ— یَوَدُّ اَحَدُهُمْ لَوْ یُعَمَّرُ اَلْفَ سَنَةٍ ۚ— وَمَا هُوَ بِمُزَحْزِحِهٖ مِنَ الْعَذَابِ اَنْ یُّعَمَّرَ ؕ— وَاللّٰهُ بَصِیْرٌ بِمَا یَعْمَلُوْنَ ۟۠
निश्चय (ऐ नबी!) आप यहूदियों को लोगों में सबसे अधिक जीवन के लिए उत्सुक पाएँगे, चाहे वह कितना भी तुच्छ और अपमानजनक क्यों न हो। बल्कि, वे उन बहुदेववादियों से भी अधिक उत्सुक हैं जो पुनर्जीवन और हिसाब पर ईमान नहीं रखते हैं। वे अह्ले किताब होने तथा दोबारा ज़िंदा होने और हिसाब पर ईमान रखने के बावजूद; उन में से हर व्यक्ति चाहता है कि उसे हज़ार साल की आयु मिले। हालाँकि उसकी लंबी आयु उसे अल्लाह के अज़ाब से बचा नहीं सकती, चाहे वह कितनी भी दीर्घ हो। तथा अल्लाह उनके कर्मों से अवगत और उन्हें देखने वाला है। उससे कोई चीज़ छिपी नहीं है और वह उन्हें उनका बदला प्रदान करेगा।
Arabic explanations of the Qur’an:
Benefits of the verses in this page:
• المؤمن الحق يرجو ما عند الله من النعيم المقيم، ولهذا يفرح بلقاء الله ولا يخشى الموت.
• सच्चा मोमिन अल्लाह के पास मिलने वाली स्थायी नेमत की आशा रखता है। इसलिए वह अल्लाह की मुलाक़ात से खुश होता है और मौत से नहीं डरता।

• حِرص اليهود على الحياة الدنيا حتى لو كانت حياة حقيرة مهينة غير كريمة.
• यहूदियों की सांसारिक जीवन की लिप्सा, भले ही वह एक तुच्छ, अपमानजनक और अशोभनीय जीवन हो।

• أنّ من عادى أولياء الله المقربين منه فقد عادى الله تعالى.
• अल्लाह के निकटवर्ती मित्रों से दुश्मनी रखने वाला, दरअसल स्वयं अल्लाह से दुश्मनी रखने वाला है।

• إعراض اليهود عن نبوة محمد صلى الله عليه وسلم بعدما عرفوا تصديقه لما في أيديهم من التوراة.
• यहूदियों ने यह जानने के बाद भी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की नुबुव्वत से मुँह मोड़ लिया कि आप उनके पास मौजूद तौरात की पुष्टि करते हैं।

• أنَّ من لم ينتفع بعلمه صح أن يوصف بالجهل؛ لأنه شابه الجاهل في جهله.
• जो व्यक्ति अपने ज्ञान से लाभ न उठाए, उसे अज्ञान से विशेषित करना सही है; क्योंकि वह अपने अज्ञान में अज्ञानी के समान है।

 
Translation of the meanings Ayah: (96) Surah: Al-Baqarah
Surahs’ Index Page Number
 
Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Translations’ Index

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

close