Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Translations’ Index


Translation of the meanings Ayah: (112) Surah: Al-An‘ām
وَكَذٰلِكَ جَعَلْنَا لِكُلِّ نَبِیٍّ عَدُوًّا شَیٰطِیْنَ الْاِنْسِ وَالْجِنِّ یُوْحِیْ بَعْضُهُمْ اِلٰی بَعْضٍ زُخْرُفَ الْقَوْلِ غُرُوْرًا ؕ— وَلَوْ شَآءَ رَبُّكَ مَا فَعَلُوْهُ فَذَرْهُمْ وَمَا یَفْتَرُوْنَ ۟
जिस प्रकार हमने इन बहुदेववादियों की शत्रुता के साथ आपकी परीक्षा ली, उसी प्रकार हमने आपसे पहले के हर नबी की परीक्षा ली। चुनाँचे हमने उनमें से प्रत्येक नबी के लिए सरकश मनुष्यों में से कुछ दुश्मन एवं सरकश जिन्नों में से कुछ दुश्मन बना दिए, जो एक-दूसरे के दिल में बुरी बातें डालते हैं, चुनाँचे वे उन्हें धोखा देने के लिए उनके लिए झूठ को सुशोभित करके प्रस्तुत करते हैं। और यदि अल्लाह चाहता कि वे ऐसा न करें, तो वे ऐसा नहीं करते। लेकिन अल्लाह ने परीक्षण के तौर पर उनके लिए ऐसा चाहा था। अतः आप उन्हें और जो कुछ वे कुफ़्र और झूठ गढ़ते हैं, उसे छोड़ दें और उनकी परवाह न करें।
Arabic explanations of the Qur’an:
Benefits of the verses in this page:
• يجب أن يكون الهدف الأعظم للعبد اتباع الحق، ويطلبه بالطرق التي بيَّنها الله، ويعمل بذلك، ويرجو عَوْن ربه في اتباعه، ولا يتكل على نفسه وحوله وقوته.
• बंदे का सबसे बड़ा उद्देश्य यह होना चाहिए कि वह सत्य का अनुसरण करे, उसे उन तरीक़ों से खोजे जो अल्लाह ने स्पष्ट किए हैं, उसके अनुसार कार्य करे और उसके अनुसरण में अपने पालनहार की मदद की आशा रखे, तथा उसे खुद पर और अपनी शक्ति एवं सामर्थ्य पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

• من إنصاف القرآن للقلة المؤمنة العالمة إسناده الجهل والضلال إلى أكثر الخلق.
• अल्प संख्यक ज्ञानी मुसलमानों के साथ क़ुरआन के न्याय का एक पहलू यह है कि उसने अज्ञानता और पथभ्रष्टता की निस्बत अधिकांश सृष्टि की ओर की है।

• من سنّته تعالى في الخلق ظهور أعداء من الإنس والجنّ للأنبياء وأتباعهم؛ لأنّ الحقّ يعرف بضدّه من الباطل.
• सृष्टि में अल्लाह का तरीक़ा रहा है कि वह नबियों तथा उनके अनुयायियों के लिए जिन्न तथा मानव जाति में से कुछ शत्रु खड़े कर देता है, क्योंकि सत्य को असत्य से उसके विपरीत द्वारा ही पहचाना जाता है।

• القرآن صادق في أخباره، عادل في أحكامه،لا يُعْثَر في أخباره على ما يخالف الواقع، ولا في أحكامه على ما يخالف الحق.
• क़ुरआन अपनी ख़बरों में सच्चा और अपने नियमों में न्यायसंगत है। उसकी खबरों में ऐसा कुछ भी नहीं पाया जाता, जो वास्तविकता के विपरीत हो और न ही उसके नियमों में कुछ ऐसा है, जो सत्य के विरुद्ध हो।

 
Translation of the meanings Ayah: (112) Surah: Al-An‘ām
Surahs’ Index Page Number
 
Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Translations’ Index

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

close