Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Translations’ Index


Translation of the meanings Ayah: (85) Surah: Al-A‘rāf
وَاِلٰی مَدْیَنَ اَخَاهُمْ شُعَیْبًا ؕ— قَالَ یٰقَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِّنْ اِلٰهٍ غَیْرُهٗ ؕ— قَدْ جَآءَتْكُمْ بَیِّنَةٌ مِّنْ رَّبِّكُمْ فَاَوْفُوا الْكَیْلَ وَالْمِیْزَانَ وَلَا تَبْخَسُوا النَّاسَ اَشْیَآءَهُمْ وَلَا تُفْسِدُوْا فِی الْاَرْضِ بَعْدَ اِصْلَاحِهَا ؕ— ذٰلِكُمْ خَیْرٌ لَّكُمْ اِنْ كُنْتُمْ مُّؤْمِنِیْنَ ۟ۚ
हमने मदयन के गोत्र की ओर उनके भाई शुऐब अलैहिस्सलाम को भेजा। उन्होंने उनसे कहा : ऐ मेरी जाति के लोगो! अकेले अल्लाह की इबादत करो। उसके सिवा तुम्हारा कोई पूज्य नहीं, जो इबादत के योग्य हो। मैं अपने रब की ओर से तुम्हारे पास जो कुछ लेकर आया हूँ उसकी सच्चाई का अल्लाह की ओर से तुम्हारे पास एक स्पष्ट प्रमाण आ चुका है। अतः नाप और तौल पूरे करके लोगों को उनके अधिकार दो। तथा लोगों का उनके सामान में दोष निकालकर और उसके प्रति अरुचि जगाकर, या उनके मालिकों को धोखा देकर घाटा न करो। इससे पहले नबियों के द्वारा धरती पर सुधार होने के बाद, कुफ़्र और पाप करके उसमें बिगाड़ न फैलाओ। यदि तुम मोमिन हो, तो जो कुछ उल्लेख किया गया है तुम्हारे लिए बेहतर और अधिक लाभकारी है। क्योंकि इसमें अल्लाह के निषेधों से बचने हेतु पापों का परित्याग करना शामिल है, और क्योंकि इसमें अल्लाह के आदेशों का पालन करके उसके क़रीब आना शामिल है।
Arabic explanations of the Qur’an:
Benefits of the verses in this page:
• اللواط فاحشة تدلُّ على انتكاس الفطرة، وناسب أن يكون عقابهم من جنس عملهم فنكس الله عليهم قُراهم.
• समलैंगिकता एक ऐसी अश्लीलता है जो प्राकृतिक प्रवृत्ति के उलट जाने को इंगित करती है और यह उचित है कि उनकी सज़ा उनके कर्मों के समान हो, इसलिए अल्लाह ने उनकी बस्तियों को उनपर उलट दिया।

• تقوم دعوة الأنبياء - ومنهم شعيب عليه السلام - على أصلين: تعظيم أمر الله: ويشمل الإقرار بالتوحيد وتصديق النبوة. والشفقة على خلق الله: ويشمل ترك البَخْس وترك الإفساد وكل أنواع الإيذاء.
• नबियों की दावत (मिशन) - जिनमें शुऐब अलैहिस्सलाम भी शामिल हैं - दो सिद्धांतों पर आधारित होती है : अल्लाह के आदेश का सम्मान करना : जिसमें एकेश्वरवाद की स्वीकृति और नुबुव्वत की पुष्टि शामिल है। तथा अल्लाह की सृष्टि के प्रति करुणा : जिसमें घटाकर देने से बचना, तथा बिगाड़ पैदा करने और सभी प्रकार के कष्ट देने को त्यागना शामिल है।

• الإفساد في الأرض بعد الإصلاح جُرْم اجتماعي في حق الإنسانية؛ لأن صلاح الأرض بالعقيدة والأخلاق فيه خير للجميع، وإفساد الأرض عدوان على الناس.
• सुधार के बाद धरती में बिगाड़ पैदा करना मानवता के खिलाफ एक सामाजिक अपराध है; क्योंकि शुद्ध अक़ीदा तथा नैतिकता के द्वारा धरती के सुधार में सभी के लिए भलाई है। जबकि धरती में बिगाड़ पैदा करना लोगों के प्रति आक्रामकता है।

• من أعظم الذنوب وأكبرها وأشدها وأفحشها أخذُ ما لا يحقُّ أخذه شرعًا من الوظائف المالية بالقهر والجبر؛ فإنه غصب وظلم وعسف على الناس وإذاعة للمنكر وعمل به ودوام عليه وإقرار له.
• सबसे बड़े, सबसे गंभीर और सबसे जघन्य पापों में से एक बलपूर्वक और ज़बरदस्ती ऐसा वित्तीय ओहदा लेना है जिसे शरीयत की दृष्टि से लेना जायज़ नहीं है। क्योंकि यह जबरन क़ब्ज़ा, अत्याचार, लोगों का दमन, तथा बुराई फैलाना, उसपर अमल करना, उसपर निरंतर क़ायम रहना और उसकी स्वीकृति देना है।

 
Translation of the meanings Ayah: (85) Surah: Al-A‘rāf
Surahs’ Index Page Number
 
Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Translations’ Index

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

close