Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Translations’ Index


Translation of the meanings Ayah: (14) Surah: At-Tawbah
قَاتِلُوْهُمْ یُعَذِّبْهُمُ اللّٰهُ بِاَیْدِیْكُمْ وَیُخْزِهِمْ وَیَنْصُرْكُمْ عَلَیْهِمْ وَیَشْفِ صُدُوْرَ قَوْمٍ مُّؤْمِنِیْنَ ۟ۙ
(ऐ ईमान वालो!) इन मुश्रिकों से लड़ो। क्योंकि यदि तुम उनसे लड़ोगे, तो अल्लाह उन्हें तुम्हारे हाथों से दंडित करेगा, इस प्रकार की तुम उन्हें क़त्ल करोगे, उन्हें हार और क़ैद से अपमानित करेगा, और तुम्हें प्रबल करके तुम्हें उनपर विजय प्रदान करेगा, और उन ईमान वालों के सीनों की बीमारी, जो युद्ध में शामिल नहीं हुए, उनके दुश्मन की हत्या, क़ैद और पराजय, तथा उनपर विश्वासियों की जीत के साथ ठीक कर देगा।
Arabic explanations of the Qur’an:
Benefits of the verses in this page:
• في الآيات دلالة على محبة الله لعباده المؤمنين واعتنائه بأحوالهم، حتى إنه جعل من جملة المقاصد الشرعية شفاء ما في صدورهم وذهاب غيظهم.
• इन आयतों में इस बात का प्रमाण है कि अल्लाह अपने मोमिन बंदों से प्रेम करता है और उनकी देखभाल करता है। यही कारण है कि उसने शरीयत के उद्देश्यों में मोमिनों के दिलों की बीमारियों को ठीक करना और उनके क्रोध को दूर करना भी शामिल किया है।

• شرع الله الجهاد ليحصل به هذا المقصود الأعظم، وهو أن يتميز الصادقون الذين لا يتحيزون إلا لدين الله من الكاذبين الذين يزعمون الإيمان.
• अल्लाह ने जिहाद को इस महान उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए निर्धारित किया है कि केवल अल्लाह के धर्म का पक्ष धरने वाले सच्चे लोग, उन झूठे लोगों से अलग हो जाएँ जो ईमान का दावा करते हैं।

• عُمَّار المساجد الحقيقيون هم من وُصِفوا بالإيمان الصادق، وبالقيام بالأعمال الصالحة التي أُمُّها الصلاة والزكاة، وبخشية الله التي هي أصل كل خير.
• मस्जिदों के सच्चे आबाद करने वाले लोग वे हैं, जो सच्चा ईमान रखते और अच्छे कार्य करते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख नमाज़ और ज़कात है, तथा अल्लाह का भय रखते हैं, जो हर अच्छे कार्य का आधार है।

• الجهاد والإيمان بالله أفضل من سقاية الحاج وعمارة المسجد الحرام بدرجات كثيرة؛ لأن الإيمان أصل الدين، وأما الجهاد في سبيل الله فهو ذروة سنام الدين.
• जिहाद और अल्लाह पर ईमान, हाजियों को पानी पिलाने और मस्जिद-ए-हराम को आबाद करने से कई गुना बेहतर है। क्योंकि ईमान ही धर्म का मूल है, और जहाँ तक अल्लाह के मार्ग में जिहाद की बात है, तो वह धर्म की बुलंदी का शिखर है।

 
Translation of the meanings Ayah: (14) Surah: At-Tawbah
Surahs’ Index Page Number
 
Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Translations’ Index

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

close