Traducción de los significados del Sagrado Corán - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Índice de traducciones


Traducción de significados Versículo: (90) Capítulo: Sura Al-Baqara
بِئْسَمَا اشْتَرَوْا بِهٖۤ اَنْفُسَهُمْ اَنْ یَّكْفُرُوْا بِمَاۤ اَنْزَلَ اللّٰهُ بَغْیًا اَنْ یُّنَزِّلَ اللّٰهُ مِنْ فَضْلِهٖ عَلٰی مَنْ یَّشَآءُ مِنْ عِبَادِهٖ ۚ— فَبَآءُوْ بِغَضَبٍ عَلٰی غَضَبٍ ؕ— وَلِلْكٰفِرِیْنَ عَذَابٌ مُّهِیْنٌ ۟
बहुत बुरी है वह चीज़ जिसे उन्होंने अल्लाह और उसके रसूलों पर ईमान के बदले ले लिया; चुनाँचे उन्होंने अल्लाह की उतारी हुई शरीयत का इनकार कर दिया और उसके रसूलों को झुठलाया, केवल इस कारण अन्याय और ईर्ष्या करते हुए कि नुबुव्वत (पैगंबरी) और क़ुरआन को मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अवतरित किया गया है। अतः मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का इनकार करने और इससे पहले तौरात में फेर-बदल करने के कारण, वे अल्लाह की ओर से दोहरे क्रोध के भागी बन गए। तथा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की नुबुव्वत का इनकार करने वालों के लिए क़ियामत के दिन अपमानजनक यातना है।
Las Exégesis Árabes:
Beneficios de los versículos de esta página:
• اليهود أعظم الناس حسدًا؛ إذ حملهم حسدهم على الكفر بالله وردِّ ما أنزل، بسبب أن الرسول صلى الله عليه وسلم لم يكن منهم.
• यहूदी लोगों में सबसे अधिक ईर्ष्या करने वाले हैं; क्योंकि उनकी ईर्ष्या ने उन्हें केवल इस कारण अल्लाह के साथ कुफ़्र करने और उसकी उतारी हुई पुस्तक (क़ुरआन) को अस्वीकार करने पर आमादा कर दिया कि रसूल - सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम - उनमें से नहीं थे।

• أن الإيمان الحق بالله تعالى يوجب التصديق بكل ما أَنزل من كتب، وبجميع ما أَرسل من رسل.
• अल्लाह तआला पर सच्चा ईमान उसकी उतारी हुई सभी पुस्तकों और उसके भेजे हुए सभी रसूलों पर ईमान रखने को अनिवार्य कर देता है।

• من أعظم الظلم الإعراض عن الحق والهدى بعد معرفته وقيام الأدلة عليه.
• सबसे बड़े अत्याचार में से एक सत्य एवं मार्गदर्शन से, उसे जान लेने और उसके लिए सबूत स्थापित हो जाने के बाद, मुँह मोड़ना है।

• من عادة اليهود نقض العهود والمواثيق، وهذا ديدنهم إلى اليوم.
• वचनों और प्रतिज्ञाओं को तोड़ना यहूदियों की आदत है, और आज तक वे अपनी इस आदत पर क़ायम हैं।

 
Traducción de significados Versículo: (90) Capítulo: Sura Al-Baqara
Índice de Capítulos Número de página
 
Traducción de los significados del Sagrado Corán - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Índice de traducciones

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Cerrar