Check out the new design

ترجمهٔ معانی قرآن کریم - ترجمه‌ى هندى کتاب مختصر در تفسير قرآن كريم * - لیست ترجمه ها


ترجمهٔ معانی آیه: (33) سوره: نحل
هَلْ یَنْظُرُوْنَ اِلَّاۤ اَنْ تَاْتِیَهُمُ الْمَلٰٓىِٕكَةُ اَوْ یَاْتِیَ اَمْرُ رَبِّكَ ؕ— كَذٰلِكَ فَعَلَ الَّذِیْنَ مِنْ قَبْلِهِمْ ؕ— وَمَا ظَلَمَهُمُ اللّٰهُ وَلٰكِنْ كَانُوْۤا اَنْفُسَهُمْ یَظْلِمُوْنَ ۟
क्या ये झुठलाने वाले बहुदेववादी इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि मौत का फ़रिश्ता और उसके सहयोगी फ़रिश्ते उनकी रूह निकालने और उनके चेहरों और उनकी पीठों पर मारने के लिए उनके पास आ जाएँ, या दुनिया ही में अज़ाब के द्वारा उनका उन्मूलन करने के लिए अल्लाह का आदेश आ जाए? इसी तरह का कार्य जो मक्का के मुश्रिक (बहुदेववादी) कर रहे हैं, इनसे पहले के बहुदेववादियों ने किया था। इसलिए अल्लाह ने उन्हें नष्ट कर दिया। और अल्लाह ने उन्हें नष्ट करके उनपर अत्याचार नहीं किया, लेकिन वे स्वयं अपने ऊपर अत्याचार किया करते थे, अल्लाह के इनकार द्वारा खुद को विनाश की जगहों में उतारकर।
تفسیرهای عربی:
از فواید آیات این صفحه:
• فضيلة أهل العلم، وأنهم الناطقون بالحق في الدنيا ويوم يقوم الأشهاد، وأن لقولهم اعتبارًا عند الله وعند خلقه.
• ज्ञान वाले लोगों की प्रतिष्ठा और यह कि वही लोग दुनिया में तथा गवाही के दिन (आख़िरत में) सत्य बोलने वाले हैं। और यह कि उनकी बात का अल्लाह के पास और उसके बंदों के निकट एक महत्व है।

• من أدب الملائكة مع الله أنهم أسندوا العلم إلى الله دون أن يقولوا: إنا نعلم ما كنتم تعملون، وإشعارًا بأنهم ما علموا ذلك إلا بتعليم من الله تعالى.
• अल्लाह के साथ फ़रिश्तों के शिष्टाचार में से एक यह है कि उन्होंने ज्ञान को अल्लाह के हवाले कर दिया और यह नहीं कहा कि : हम जानते हैं, जो कुछ तुम किया करते थे।तथा इसमें यह भी संकेत है कि उन्हें इस बात का ज्ञान केवल अल्लाह के सिखाने से हुआ है।

• من كرم الله وجوده أنه يعطي أهل الجنة كل ما تمنوه عليه، حتى إنه يُذَكِّرهم أشياء من النعيم لم تخطر على قلوبهم.
• यह अल्लाह की उदारता और दानशीलता है कि वह जन्नत वालों को हर वह चीज़ प्रदान करेगा, जिसकी वे उससे इच्छा करेंगे। यहाँ तक कि वह उन्हें ऐसी नेमतें याद दिलाएगा, जिनका उनके दिलों में ख़याल भी नहीं आया होगा।

• العمل هو السبب والأصل في دخول الجنة والنجاة من النار، وذلك يحصل برحمة الله ومنَّته على المؤمنين لا بحولهم وقوتهم.
• कार्य ही जन्नत में प्रवेश करने और दोज़ख़ से मुक्ति का कारण और मूल आधार है। और यह मोमिनों पर अल्लाह की दया और उपकार से होगा, उनकी शक्ति और ताक़त से नहीं।

 
ترجمهٔ معانی آیه: (33) سوره: نحل
فهرست سوره ها شماره صفحه
 
ترجمهٔ معانی قرآن کریم - ترجمه‌ى هندى کتاب مختصر در تفسير قرآن كريم - لیست ترجمه ها

مرکز تفسیر و پژوهش‌های قرآنی آن را منتشر كرده است.

بستن