ترجمهٔ معانی قرآن کریم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - لیست ترجمه ها


ترجمهٔ معانی آیه: (155) سوره: سوره نساء
فَبِمَا نَقْضِهِمْ مِّیْثَاقَهُمْ وَكُفْرِهِمْ بِاٰیٰتِ اللّٰهِ وَقَتْلِهِمُ الْاَنْۢبِیَآءَ بِغَیْرِ حَقٍّ وَّقَوْلِهِمْ قُلُوْبُنَا غُلْفٌ ؕ— بَلْ طَبَعَ اللّٰهُ عَلَیْهَا بِكُفْرِهِمْ فَلَا یُؤْمِنُوْنَ اِلَّا قَلِیْلًا ۪۟
अतः हमने उन्हें अपनी दया से दूर कर दिया, क्योंकि उन्होंने उस दृढ़ वचन को तोड़ दिया, जो उनसे लिया गया था, तथा इस कारण कि उन्होंने अल्लाह की निशानियों का इनकार किया और नबियों की हत्या करने का दुस्साहस किया एवं मुहम्मद - सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम - से कहा कि : "हमारे दिल एक आवरण में हैं, इसलिए आप जो कहते हैं उसे नहीं समझते।" जबकि मामला ऐसा नहीं है। बल्कि अल्लाह ने उनके कुफ़्र के कारण उनके दिलों पर मुहर लगा दी है, इसलिए कोई अच्छाई उन तक नहीं पहुँचती। अतः वे बहुत कम ईमान लाते हैं, जिससे उन्हें कोई फायदा नहीं होता है।
تفسیرهای عربی:
از فواید آیات این صفحه:
• عاقبة الكفر الختم على القلوب، والختم عليها سبب لحرمانها من الفهم.
• कुफ़्र का परिणाम दिलों पर मुहर लगाना है, और उनपर मुहर लगाना उन्हें समझ से वंचित करने का एक कारण है।

• بيان عداوة اليهود لنبي الله عيسى عليه السلام، حتى إنهم وصلوا لمرحلة محاولة قتله.
• अल्लाह के नबी ईसा अलैहिस्सलाम के प्रति यहूदियों की शत्रुता का वर्णन, यहाँ तक कि वे उनकी हत्या करने की कोशिश करने के स्तर तक पहुँच गए।

• بيان جهل النصارى وحيرتهم في مسألة الصلب، وتعاملهم فيها بالظنون الفاسدة.
• ईसा अलैहिस्सलाम के सूली पर चढ़ाए जाने के मुद्दे के बारे में ईसाइयों की अज्ञानता और असमंजस, तथा उससे निपटने में भ्रष्ट अनुमानों का सहारा लेने का वर्णन।

• بيان فضل العلم، فإن من أهل الكتاب من هو متمكن في العلم حتى أدى به تمكنه هذا للإيمان بالنبي محمد صلى الله عليه وسلم.
• ज्ञान की फ़ज़ीलत का वर्णन। क्योंकि किताब वालों में से कुछ लोग ज्ञान में निपुण थे, यहाँ तक कि इस निपुणता ने उन्हें नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर ईमान लाने के लिए प्रेरित किया।

 
ترجمهٔ معانی آیه: (155) سوره: سوره نساء
فهرست سوره ها شماره صفحه
 
ترجمهٔ معانی قرآن کریم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - لیست ترجمه ها

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

بستن