ترجمهٔ معانی قرآن کریم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - لیست ترجمه ها


ترجمهٔ معانی آیه: (56) سوره: سوره اعراف
وَلَا تُفْسِدُوْا فِی الْاَرْضِ بَعْدَ اِصْلَاحِهَا وَادْعُوْهُ خَوْفًا وَّطَمَعًا ؕ— اِنَّ رَحْمَتَ اللّٰهِ قَرِیْبٌ مِّنَ الْمُحْسِنِیْنَ ۟
तथा पाप करके धरती में बिगाड़ न फैलाओ, जबकि अल्लाह ने रसूलों को भेजकर और उसे केवल अपनी आज्ञाकारिता के साथ आबाद करके उसे सुधारा है। और केवल अल्लाह को पुकारो, उसकी सज़ा से डर महसूस करते हुए, और उसके प्रतिफल के प्राप्त होने की प्रतीक्षा करते हुए। निःसंदेह अल्लाह की दया अच्छे कर्म करने वालों के क़रीब है, अतः तुम भी उन्हीं में शामिल हो जाओ।
تفسیرهای عربی:
از فواید آیات این صفحه:
• القرآن الكريم كتاب هداية فيه تفصيل ما تحتاج إليه البشرية، رحمة من الله وهداية لمن أقبل عليه بقلب صادق.
• पवित्र क़ुरआन एक मार्गदर्शन की पुस्तक है, जिसमें उस चीज़ का विवरण है जिसकी मानवता को आवश्यकता है। यह अल्लाह की दया और उसके लिए मार्गदर्शन है, जो सच्चे दिल से उसकी ओर आए।

• خلق الله السماوات والأرض في ستة أيام لحكمة أرادها سبحانه، ولو شاء لقال لها: كوني فكانت.
• अल्लाह ने आसमानों और धरती को अपनी हिकमत के तहत छः दिनों में पैदा किया है, और यदि वह चाहता, तो केवल उनसे कहता : हो जा, तो वे हो जाते।

• يتعين على المؤمنين دعاء الله تعالى بكل خشوع وتضرع حتى يستجيب لهم بفضله.
• ईमान वालों को पूरी विनम्रता और गिड़गिड़ाहट के साथ अल्लाह तआला से दुआ करनी चाहिए, ताकि वह अपनी कृपा से उनकी दुआ क़बूल करले।

• الفساد في الأرض بكل صوره وأشكاله منهيٌّ عنه.
• धरती में बिगाड़ पैदा करना सभी रूपों और शक्लों में निषिद्ध है।

 
ترجمهٔ معانی آیه: (56) سوره: سوره اعراف
فهرست سوره ها شماره صفحه
 
ترجمهٔ معانی قرآن کریم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - لیست ترجمه ها

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

بستن