કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા


શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (80) સૂરહ: અલ્ કહફ
وَاَمَّا الْغُلٰمُ فَكَانَ اَبَوٰهُ مُؤْمِنَیْنِ فَخَشِیْنَاۤ اَنْ یُّرْهِقَهُمَا طُغْیَانًا وَّكُفْرًا ۟ۚ
और रहा वह बालक, जिसकी हत्या करने पर आपने मेरा खंडन किया था, तो उसके माता-पिता ईमान वाले थे और वह (बालक) अल्लाह के ज्ञान में काफ़िर था। इसलिए हमें डर था कि कहीं वह बड़ा होने के बाद अपने माता-पिता को अल्लाह के साथ कुफ़्र और सरकशी के लिए न प्रेरित करे, क्योंकि माता-पिता को अपने बच्चे से असीम प्रेम होने के साथ-साथ उन्हें उसकी आवश्यकता भी होती है।
અરબી તફસીરો:
આયતોના ફાયદાઓ માંથી:
• وجوب التأني والتثبت وعدم المبادرة إلى الحكم على الشيء.
● किसी चीज़ के बारे में कोई राय क़ायम करने से पहले उसके बारे में सोच-विचार और छानबीन कर लेना ज़रूरी है।

• أن الأمور تجري أحكامها على ظاهرها، وتُعَلق بها الأحكام الدنيوية في الأموال والدماء وغيرها.
● सारे मामलों का हुक्म उनके ज़ाहिर के आधार पर लागू होता है और ज़ाहिर के आधार पर ही धन एवं रक्त से संबंधित सारे सांसारिक अहकाम जारी होते हैं।

• يُدْفَع الشر الكبير بارتكاب الشر الصغير، ويُرَاعَى أكبر المصلحتين بتفويت أدناهما.
● छोटी बुराई करके बड़ी बुराई को टाला जाएगा और दो हितों में से छोटे हित की उपेक्षा करके बड़े हित की रक्षा की जाएगी।

• ينبغي للصاحب ألا يفارق صاحبه ويترك صحبته حتى يُعْتِبَه ويُعْذِر منه.
● एक साथी को चाहिए कि अपने साथी को उस समय तक अलग न करे और उसका साथ न छोड़े, जब तक उसकी भर्त्सना के कारण को समाप्त कर उसे आश्वस्त न कर दे और उसकी आशंकाओं को दूर न कर दे।

• استعمال الأدب مع الله تعالى في الألفاظ بنسبة الخير إليه وعدم نسبة الشر إليه .
● अल्लाह तआला के लिए शब्दों का प्रयोग करने में शिष्टाचार से काम लेते हुए भलाई की निसबत उसकी ओर की जाएगी और बुराई की निसबत उसकी ओर नहीं की जाएगी।

• أن العبد الصالح يحفظه الله في نفسه وفي ذريته.
● नेक बंदे के साथ अल्लाह का मामला यह रहता है कि वह ख़ुद उसकी और उसकी संतान की रक्षा करता है।

 
શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (80) સૂરહ: અલ્ કહફ
સૂરહ માટે અનુક્રમણિકા પેજ નંબર
 
કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

બંધ કરો