કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા


શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (130) સૂરહ: અલ્ બકરહ
وَمَنْ یَّرْغَبُ عَنْ مِّلَّةِ اِبْرٰهٖمَ اِلَّا مَنْ سَفِهَ نَفْسَهٗ ؕ— وَلَقَدِ اصْطَفَیْنٰهُ فِی الدُّنْیَا ۚ— وَاِنَّهٗ فِی الْاٰخِرَةِ لَمِنَ الصّٰلِحِیْنَ ۟
इबराहीम अलैहिस्सलाम के धर्म से विमुख होकर दूसरे धर्मों की ओर वही आकर्षित होगा, जिसने अपनी मूर्खता तथा कुप्रबंधन से सत्य को छोड़ गुमराही को अपनाकर अपने ऊपर अत्याचार किया और अपने लिए अपमान से संतुष्ट हो गया। निश्चय हमने उसे दुनिया में एक रसूल और दोस्त के रूप में चुन लिया, तथा आख़िरत में वह निश्चय उन सदाचारियों में से है, जिन्होंने अपने ऊपर अल्लाह के अनिवार्य किए हुए आदेशों को पूरा करके सर्वोच्च पद प्राप्त किए।
અરબી તફસીરો:
આયતોના ફાયદાઓ માંથી:
• المؤمن المتقي لا يغتر بأعماله الصالحة، بل يخاف أن ترد عليه، ولا تقبل منه، ولهذا يُكْثِرُ سؤالَ الله قَبولها.
• अल्लाह से डरने वाला मोमिन अपने नेक कामों से धोखा नहीं खाता है। बल्कि वह इस बात से डरता है कि कहीं उसके कार्य को अस्वीकार न कर दिया जाए और उसे क़बूल न किया जाए। इसलिए वह अक्सर अल्लाह से उसे क़बूल करने के लिए दुआ करता रहता है।

• بركة دعوة أبي الأنبياء إبراهيم عليه السلام، حيث أجاب الله دعاءه وجعل خاتم أنبيائه وأفضل رسله من أهل مكة.
• नबियों के पिता इबराहीम अलैहिस्सलाम की दुआ की बरकत कि अल्लाह ने उनकी दुआ क़बूल फरमाई और अपने अंतिम नबी और सर्वश्रेष्ठ रसूल को मक्का वालों में से बनाया।

• دين إبراهيم عليه السلام هو الملة الحنيفية الموافقة للفطرة، لا يرغب عنها ولا يزهد فيها إلا الجاهل المخالف لفطرته.
• इबराहीम अलैहिस्सलाम का धर्म ही एकेश्वरवाद पर आधारित एवं मानव प्रकृति के अनुकूल धर्म है। इससे वही मुँह फेरेगा, जो अज्ञानी तथा अपनी प्रकृति का दुश्मन हो।

• مشروعية الوصية للذرية باتباع الهدى، وأخذ العهد عليهم بالتمسك بالحق والثبات عليه.
• संतान को मार्गदर्शन का पालन करने की वसीयत तथा उनसे सत्य का पालन करने और उस पर दृढ़ रहने के लिए वचन लेने की वैधता।

 
શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (130) સૂરહ: અલ્ બકરહ
સૂરહ માટે અનુક્રમણિકા પેજ નંબર
 
કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

બંધ કરો