કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા


શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (198) સૂરહ: આલિ ઇમરાન
لٰكِنِ الَّذِیْنَ اتَّقَوْا رَبَّهُمْ لَهُمْ جَنّٰتٌ تَجْرِیْ مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهٰرُ خٰلِدِیْنَ فِیْهَا نُزُلًا مِّنْ عِنْدِ اللّٰهِ ؕ— وَمَا عِنْدَ اللّٰهِ خَیْرٌ لِّلْاَبْرَارِ ۟
परन्तु जो लोग अल्लाह के आदेशों का पालन करके तथा उसके निषेधों से बचकर उससे डरते रहे, उनके लिए ऐसी जन्नतें हैं, जिनके महलों के नीचे से नहरें बह रही हैं, जिनमें वे सदैव रहेंगे। यह अल्लाह के पास से तैयार किया हुआ बदला है। और अल्लाह ने अपने सदाचारी बंदों के लिए जो कुछ तैयार कर रखा है, वह दुनिया की उन सुख-सामग्रियों से उत्तम और श्रेष्ठ है, जिनका काफ़िर लोग आनंद ले रहे हैं।
અરબી તફસીરો:
આયતોના ફાયદાઓ માંથી:
• الأذى الذي ينال المؤمن في سبيل الله فيضطره إلى الهجرة والخروج والجهاد من أعظم أسباب تكفير الذنوب ومضاعفة الأجور.
• अल्लाह के रास्ते में मोमिन को मिलने वाला वह कष्ट, जिसकी वजह से वह हिजरत करने तथा घर-बार छोड़ने और जिहाद करने को मजबूर होता है, वह पापों को मिटाने और सवाब (सत्कर्म के फल) को बढ़ाने के सबसे बड़ा कारणों में से है।

• ليست العبرة بما قد ينعم به الكافر في الدنيا من المال والمتاع وإن عظم؛ لأن الدنيا زائلة، وإنما العبرة بحقيقة مصيره في الآخرة في دار الخلود.
• ऐतिबार इस बात का नहीं है कि इस दुनिया में काफ़िर धन-दौलत का आनंद ले सकता है, भले ही वह बहुत अधिक हो। क्योंकि दुनिया क्षणभंगुर है। बल्कि ऐतिबार इस बात का है कि आखिरत में अनंत काल के घर में उसका परिणाम क्या हुोगा।

• من أهل الكتاب من يشهدون بالحق الذي في كتبهم، فيؤمنون بما أنزل إليهم وبما أنزل على المؤمنين، فهؤلاء لهم أجرهم مرتين.
• अह्ले किताब में से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी पुस्तकों में मौजूद सत्य की गवाही देते हैं। चुनांचे वे उसपर ईमान रखते हैं, जो उनकी ओर उतारा गया था और उसपर भी, जो मोमिनों पर उतारा गया है। ऐसे लोगों को दुगुना बदला मिलेगा।

• الصبر على الحق، ومغالبة المكذبين به، والجهاد في سبيله، هو سبيل الفلاح في الآخرة.
• सत्य पर जमे रहना और उसे झुठलाने वालों को परास्त करना और उसके लिए जिहाद करना, आखिरत में सफलता का रास्ता है।

 
શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (198) સૂરહ: આલિ ઇમરાન
સૂરહ માટે અનુક્રમણિકા પેજ નંબર
 
કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

બંધ કરો