કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા


શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (54) સૂરહ: અલ્ અન્ફાલ
كَدَاْبِ اٰلِ فِرْعَوْنَ ۙ— وَالَّذِیْنَ مِنْ قَبْلِهِمْ ؕ— كَذَّبُوْا بِاٰیٰتِ رَبِّهِمْ فَاَهْلَكْنٰهُمْ بِذُنُوْبِهِمْ وَاَغْرَقْنَاۤ اٰلَ فِرْعَوْنَ ۚ— وَكُلٌّ كَانُوْا ظٰلِمِیْنَ ۟
इन काफ़िरों की स्थिति उन अन्य लोगों की तरह है, जिन्होंने फ़िरऔनियों तथा उनसे पहले के झुठलाने वाले समुदायों की तरह अल्लाह का इनकार किया। उन्होंने अपने रब की निशानियों को झुठलाया, इसलिए अल्लाह ने उनके द्वारा किए गए पापों के कारण उन्हें विनष्ट कर दिया, तथा अल्लाह ने फ़िरऔनियों को समुद्र में डुबोकर विनष्ट किया। दरअसल, फ़िरऔन के लोग और उनसे पहले के झुठलाने वाले सभी समुदाय, अपने कुफ़्र एवं शिर्क के कारण ज़ालिम थे। इसलिए वे अल्लाह की सज़ा के हक़दार बन गए थे, तो अल्लाह ने उनपर सज़ा उतार दी।
અરબી તફસીરો:
આયતોના ફાયદાઓ માંથી:
• من فوائد العقوبات والحدود المرتبة على المعاصي أنها سبب لازدجار من لم يعمل المعاصي، كما أنها زجر لمن عملها ألا يعاودها.
• गुनाहों के नतीजे में मिलने वाली सज़ाओं और दंडों का एक फ़ायदा यह है कि एक तरफ़ ये गुनाह न करने वालों को उससे दूर रखते हैं, तो दूसरी तरफ़ एक बार गुनाह कर गुज़रने वाले को दोबारा उसके पास जाने से रोकते हैं।

• من أخلاق المؤمنين الوفاء بالعهد مع المعاهدين، إلا إن وُجِدت منهم الخيانة المحققة.
• ईमान वालों की नैतिकता में प्रतिज्ञा करने वालों के साथ प्रतिज्ञा को पूरा करना भी दाखिल है, सिवाय इसके कि उनकी ओर से निश्चित विश्वासघात हुआ हो।

• يجب على المسلمين الاستعداد بكل ما يحقق الإرهاب للعدو من أصناف الأسلحة والرأي والسياسة.
• मुसलमानों को हर तरह के हथियारों, विचार-विमर्श और राजनीति सहित हर उस चीज़ के साथ तैयारी रखनी चाहिए, जो दुश्मन को भयभीत करने का कारण हो।

• جواز السلم مع العدو إذا كان فيه مصلحة للمسلمين.
• दुश्मन के साथ सुलह करना जायज़ है अगर उसमें मुसलमानों का कोई हित है।

 
શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (54) સૂરહ: અલ્ અન્ફાલ
સૂરહ માટે અનુક્રમણિકા પેજ નંબર
 
કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

બંધ કરો