કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા


શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (67) સૂરહ: અત્ તૌબા
اَلْمُنٰفِقُوْنَ وَالْمُنٰفِقٰتُ بَعْضُهُمْ مِّنْ بَعْضٍ ۘ— یَاْمُرُوْنَ بِالْمُنْكَرِ وَیَنْهَوْنَ عَنِ الْمَعْرُوْفِ وَیَقْبِضُوْنَ اَیْدِیَهُمْ ؕ— نَسُوا اللّٰهَ فَنَسِیَهُمْ ؕ— اِنَّ الْمُنٰفِقِیْنَ هُمُ الْفٰسِقُوْنَ ۟
मुनाफ़िक़ पुरुष और महिलाएँ, सबके सब निफ़ाक़ की स्थितियों में एक जैसे हैं, और वे मोमिनों के विपरीत हैं। वे बुराई का आदेश देते हैं, भलाई से रोकते हैं और अपने धन में कंजूसी करते हैं। इसलिए वे उसे अल्लाह के रास्ते में खर्च नहीं करते हैं। उन्होंने अल्लाह की आज्ञा का पालन करना छोड़ दिया, तो अल्लाह ने भी उन्हें अपनी तौफ़ीक़ से वंचित कर दिया। निश्चय मुनाफ़िक़ लोग ही अल्लाह के आज्ञापालन और सत्य के मार्ग से निकलकर उसकी अवज्ञा और गुमराही के मार्ग की ओर जाने वाले हैं।
અરબી તફસીરો:
આયતોના ફાયદાઓ માંથી:
• قبائح المنافقين كثيرة، ومنها الإقدام على الأيمان الكاذبة، ومعاداة الله ورسوله، والاستهزاء بالقرآن والنبي والمؤمنين، والتخوف من نزول سورة في القرآن تفضح شأنهم، واعتذارهم بأنهم هازلون لاعبون، وهو إقرار بالذنب، بل هو عذر أقبح من الذنب.
• मुनाफ़िक़ों के अंदर बहुत-सी बुराइयाँ पाई जाती हैं, जैसे : झूठी शपथ लेना, अल्लाह और उसके रसूल से दुश्मनी रखना, क़ुरआन, नबी और ईमान वालों का मज़ाक़ उड़ाना, क़ुरआन में कोई ऐसी सूरत उतरने का डर जो उनके मामले को उजागर कर दे, तथा उनका यह बहाना पेश करना कि वे हँसी-मज़ाक़ और दिल-लगी कर रहे थे, जो अपराध की स्वीकारोक्ति है, बल्कि यह अपराध से भी बदतर बहाना है।

• لا يُقبل الهزل في الدين وأحكامه، ويعد الخوض بالباطل في كتاب الله ورسله وصفاته كفرًا.
• इस्लाम धर्म तथा उसके नियमों के बारे में मज़ाक़ (व्यंग्य) स्वीकार्य नहीं है। अल्लाह की किताब, उसके रसूलों और उसकी विशेषताओं के बारे निरर्थक बात करना कुफ़्र समझा जाता है।

• النّفاق: مرض عُضَال متأصّل في البشر، وأصحاب ذلك المرض متشابهون في كل عصر وزمان في الأمر بالمنكر والنّهي عن المعروف، وقَبْض أيديهم وإمساكهم عن الإنفاق في سبيل الله للجهاد، وفيما يجب عليهم من حق.
• निफ़ाक़, मनुष्य में निहित एक लाइलाज बीमारी है। और इस बीमारी से ग्रस्त लोग, बुराई का आदेश देने, भलाई से रोकने, जिहाद के लिए अल्लाह के मार्ग में तथा अपने ऊपर अनिवार्य हक़ में खर्च करने से अपने हाथ को रोक रखने में, हर युग और समय में एक जैसे हैं।

• الجزاء من جنس العمل، فالذي يترك أوامر الله ويأتي نواهيه يتركه من رحمته.
• प्रतिफल उसी प्रकार का होता है जिस प्रकार का कर्म होता है। इसलिए जो व्यक्ति अल्लाह की आज्ञाओं को त्याग देता है और उसके निषेधों का पालन करता है, अल्लाह उसे अपनी दया से वंचित कर देता है।

 
શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (67) સૂરહ: અત્ તૌબા
સૂરહ માટે અનુક્રમણિકા પેજ નંબર
 
કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

બંધ કરો