Fassarar Ma'anonin Alqura'ni - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Teburin Bayani kan wasu Fassarori


Fassarar Ma'anoni Sura: Suratu Al'takathur   Aya:

सूरा अत्-तकासुर

daga cikin abunda Surar ta kunsa:
تذكير المتكاثرين واللاهين بالدنيا بالقبور والحساب.
धन-संतान की बहुतायत पर आपस में गर्व करने वालों और दुनिया में व्यस्त लोगों को कब्रों और हिसाब की याद दिलाना।

اَلْهٰىكُمُ التَّكَاثُرُ ۟ۙ
(ऐ लोगो) तुम्हें धन और संतान पर आपस में गर्व ने अल्लाह की आज्ञाकारिता से असावधान कर दिया।
Tafsiran larabci:
حَتّٰی زُرْتُمُ الْمَقَابِرَ ۟ؕ
यहाँ तक कि तुम मर एग और अपनी कब्रों में जा पहुँचे।
Tafsiran larabci:
كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُوْنَ ۟ۙ
तुम्हें धन और संतान पर में गर्व में पड़कर अल्लाह की आज्ञाकारिता से ग़ाफ़िल नहीं होना चाहिए था। तुम्हें शीघ्र ही उस ग़फ़लत का परिणाम पता चल जाएगा।
Tafsiran larabci:
ثُمَّ كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُوْنَ ۟ؕ
फिर तुम जल्द ही उसके परिणाम से अवगत हो जाओगे।
Tafsiran larabci:
كَلَّا لَوْ تَعْلَمُوْنَ عِلْمَ الْیَقِیْنِ ۟ؕ
वास्तव में, यदि तुम निश्चितता के साथ जानते लेते कि तुम अल्लाह के पास उठाए जाने वाले हो और यह है कि वह तुम्हें तुम्हारे कर्मों का बदला देगा; तो तुम धन और संतान पर आपस में गर्व करने में व्यस्त न होते।
Tafsiran larabci:
لَتَرَوُنَّ الْجَحِیْمَ ۟ۙ
अल्लाह की क़सम, तुम क़ियामत के दिन अवश्य जहन्नम को देखोगे।
Tafsiran larabci:
ثُمَّ لَتَرَوُنَّهَا عَیْنَ الْیَقِیْنِ ۟ۙ
फिर तुम अवश्य उसे निश्चित रूप से देखोगे, जिसमें कोई संदेह नहीं है।
Tafsiran larabci:
ثُمَّ لَتُسْـَٔلُنَّ یَوْمَىِٕذٍ عَنِ النَّعِیْمِ ۟۠
फिर उस दिन अल्लाह तुमसे उन नेमतों के बारे में अवश्य पूछेगा, जो उसने तुम्हें स्वास्थ्य और धन आदि के रूप में प्रदान की हैं।
Tafsiran larabci:
daga cikin fa'idodin Ayoyin wannan shafi:
• خطر التفاخر والتباهي بالأموال والأولاد.
• धन और संतान पर आपस में गर्व करने का ख़तरा।

• القبر مكان زيارة سرعان ما ينتقل منه الناس إلى الدار الآخرة.
• क़ब्र एक दर्शन का स्थान है, जहाँ से लोग शीघ्र ही आख़िरत की ओर प्रस्थान कर जाएँगे।

• يوم القيامة يُسْأل الناس عن النعيم الذي أنعم به الله عليهم في الدنيا.
• क़ियामत के दिन, लोगों से उन नेमतों के बारे में पूछा जाएगा, जो अल्लाह ने उन्हें दुनिया में प्रदान की थीं।

• الإنسان مجبول على حب المال.
• धन का मोह मानव के स्वभाव में है।

 
Fassarar Ma'anoni Sura: Suratu Al'takathur
Teburin Jerin Sunayen Surori Lambar shafi
 
Fassarar Ma'anonin Alqura'ni - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Teburin Bayani kan wasu Fassarori

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Rufewa