Terjemahan makna Alquran Alkarim - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Daftar isi terjemahan


Terjemahan makna Ayah: (26) Surah: Surah Ar-Ra'd
اَللّٰهُ یَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ یَّشَآءُ وَیَقْدِرُ ؕ— وَفَرِحُوْا بِالْحَیٰوةِ الدُّنْیَا ؕ— وَمَا الْحَیٰوةُ الدُّنْیَا فِی الْاٰخِرَةِ اِلَّا مَتَاعٌ ۟۠
अल्लाह अपने बंदों में से जिसके लिए चाहता है, उसकी रोज़ी में विस्तार कर देता है और जिस पर चाहता है, तंग कर देता है। रोज़ी का विस्तार सौभाग्य और अल्लाह के प्रेम की निशानी नहीं है, और न ही उसका तंग होना दुर्भाग्य की निशानी है। और काफ़िर लोग दुनिया ही के जीवन पर प्रसन्न हैं। इसलिए उसकी ओर झुक गए हैं और उसी पर संतुष्ट हो गए हैं। हालाँकि दुनिया क जीवन आख़िरत के मुक़ाबले में थोड़े-से सामान के सिवा कुछ नहीं है, जो समाप्त हो जाने वाला है।
Tafsir berbahasa Arab:
Beberapa Faedah Ayat-ayat di Halaman Ini:
• الترغيب في جملة من فضائل الأخلاق الموجبة للجنة، ومنها: حسن الصلة، وخشية الله تعالى، والوفاء بالعهود، والصبر والإنفاق، ومقابلة السيئة بالحسنة والتحذير من ضدها.
• जन्नत को अनिवार्य करने वाले कुछ श्रेष्ठ व्यवहारों का प्रोत्साहन, जिनमें से कुछ ये हैं : रिश्तेदारों के साथ अच्छा संबंध, अल्लाह का भय, वादों की पूर्ति, धैर्य, ख़र्च करना और बुराई का बदला भलाई से देना, तथा इन व्यवहारों के विपरीत से सावधान करना।

• أن مقاليد الرزق بيد الله سبحانه وتعالى، وأن توسعة الله تعالى أو تضييقه في رزق عبدٍ ما لا ينبغي أن يكون موجبًا لفرح أو حزن، فهو ليس دليلًا على رضا الله أو سخطه على ذلك العبد.
• रोज़ी की कुंजियाँ अल्लाह के हाथ में हैं, और यह कि अल्लाह तआला का किसी बंदे की रोज़ी में विस्तार करना या उसमें तंगी करना, खुशी या दुख का कारण नहीं होना चाहिए।क्योंकि यह उस बंदे से अल्लाह के प्रसन्न या क्रुद्ध होने का प्रमाण नहीं है।

• أن الهداية ليست بالضرورة مربوطة بإنزال الآيات والمعجزات التي اقترح المشركون إظهارها.
• हिदायत आवश्यक रूप से उन निशानियों और चमत्कारों के उतारने के साथ जुड़ी हुई नहीं है, जो मुश्रिकों ने दिखाने का सुझाव दिया था।

• من آثار القرآن على العبد المؤمن أنه يورثه طمأنينة في القلب.
• मोमिन बंदे पर क़ुरआन का एक प्रभाव यह है कि वह उसे हार्दिक शांति देता है।

 
Terjemahan makna Ayah: (26) Surah: Surah Ar-Ra'd
Daftar surah Nomor Halaman
 
Terjemahan makna Alquran Alkarim - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Daftar isi terjemahan

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Tutup