Check out the new design

Terjemahan makna Alquran Alkarim - Terjemahan Al-Mukhtaṣar fī Tafsīr Al-Qur`ān Al-Karīm ke bahasa Hindi * - Daftar isi terjemahan


Terjemahan makna Ayah: (212) Surah: Al-Baqarah
زُیِّنَ لِلَّذِیْنَ كَفَرُوا الْحَیٰوةُ الدُّنْیَا وَیَسْخَرُوْنَ مِنَ الَّذِیْنَ اٰمَنُوْا ۘ— وَالَّذِیْنَ اتَّقَوْا فَوْقَهُمْ یَوْمَ الْقِیٰمَةِ ؕ— وَاللّٰهُ یَرْزُقُ مَنْ یَّشَآءُ بِغَیْرِ حِسَابٍ ۟
अल्लाह का इनकार करने वालों के लिए सांसारिक जीवन और उसमें मौजूद क्षणिक सुखों और समाप्त हो जाने वाली खुशियों को सुंदर बना दिया गया है। तथा वे अल्लाह और अंतिम दिन पर ईमान रखने वालों का मज़ाक़ उड़ाते हैं। जबकि जो लोग अल्लाह के आदेशों का पालन करके और उसके निषेधों को त्याग करके अल्लाह से डरते हैं, वे आख़िरत में इन काफ़िरों से ऊपर होंगे। क्योंकि अल्लाह उन्हें हमेशा रहने वाली जन्नतों में ठहराएगा और अल्लाह अपनी मख़्लूक़ में से जिसे चाहता है, बिना गिनती और गणना के प्रदान करता है।
Tafsir berbahasa Arab:
Beberapa Faedah Ayat-ayat di Halaman Ini:
• ترك شكر الله تعالى على نعمه وترك استعمالها في طاعته يعرضها للزوال ويحيلها بلاءً على صاحبها.
• अल्लाह की नेमतों का शुक्रिया अदा न करना और उनका अल्लाह की आज्ञाकारिता में उपयोग न करना, उन्हें विनाश से ग्रस्त कर देता है और उन्हें आदमी के लिए एक आपदा में बदल देता है।

• الأصل أن الله خلق عباده على فطرة التوحيد والإيمان به، وإبليس وأعوانه هم الذين صرفوهم عن هذه الفطرة إلى الشرك به.
• मौलिक तौर पर अल्लाह ने अपने बंदों को तौह़ीद (एकेश्वरवाद) और अल्लाह पर ईमान लाने की प्रकृति पर पैदा किया है। ये तो इबलीस और उसके सहयोगी हैं जिन्होंने उन्हें इस प्रकृति से हटाकर शिर्क की ओर फेर दिया।

• أعظم الخذلان الذي يؤدي للفشل أن تختلف الأمة في كتابها وشريعتها، فيكفّر بعضُها بعضًا، ويلعن بعضُها بعضًا.
• सबसे बड़ी निःसहायता जो विफलता की ओर ले जाती है, यह है कि उम्मत अपनी किताब और शरीयत के बारे में मतभेद का शिकार हो जाए। चुनाँचे वे एक-दूसरे को काफ़िर ठहराएँ और एक-दूसरे पर लानत करें।

• الهداية للحق الذي يختلف فيه الناس، ومعرفة وجه الصواب بيد الله، ويُطلب منه تعالى بالإيمان به والانقياد له.
• उस सत्य का मार्गदर्शन जिसके बारे में लोग मतभेद के शिकार हैं, तथा सही पहलू का ज्ञान अल्लाह के हाथ में है, और उसे उसी सर्वशक्तिमान से, उसपर ईमान रखकर और उसका आज्ञापालन करके, माँगना चाहिए।

• الابتلاء سُنَّة الله تعالى في أوليائه، فيبتليهم بقدر ما في قلوبهم من الإيمان به والتوكل عليه.
• परीक्षण अल्लाह तआला की उसके सदाचारी बंदों के बारे में नीति रही है। इसलिए वह उनके दिलों में उसपर पाए जाने वाले ईमान और तवक्कुल (भरोसा) के अनुसार उनका परीक्षण करता है।

• من أعظم ما يعين على الصبر عند نزول البلاء، الاقتداء بالصالحين وأخذ الأسوة منهم.
• विपदा आने के समय सब्र करने पर सहायक चीज़ों में से एक महान चीज़ अल्लाह के नेक बंदों का अनुसरण करना और उनसे आदर्श ग्रहण करना है।

 
Terjemahan makna Ayah: (212) Surah: Al-Baqarah
Daftar surah Nomor Halaman
 
Terjemahan makna Alquran Alkarim - Terjemahan Al-Mukhtaṣar fī Tafsīr Al-Qur`ān Al-Karīm ke bahasa Hindi - Daftar isi terjemahan

Diterbitkan oleh Markaz Tafsīr Li Ad-Dirasāt Al-Qur`āniyyah.

Tutup