Terjemahan makna Alquran Alkarim - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Daftar isi terjemahan


Terjemahan makna Ayah: (218) Surah: Surah Al-Baqarah
اِنَّ الَّذِیْنَ اٰمَنُوْا وَالَّذِیْنَ هَاجَرُوْا وَجٰهَدُوْا فِیْ سَبِیْلِ اللّٰهِ ۙ— اُولٰٓىِٕكَ یَرْجُوْنَ رَحْمَتَ اللّٰهِ ؕ— وَاللّٰهُ غَفُوْرٌ رَّحِیْمٌ ۟
निःसंदेह जो लोग अल्लाह और उसके रसूल पर ईमान लाए, और जिन्होंने अपने घर-बार छोड़कर अल्लाह और उसके रसूल की ओर हिजरत की तथा अल्लाह के धर्म को सर्वोच्च करने के लिए जिहाद किया; वही लोग अल्लाह की रहमत और उसकी क्षमा की उम्मीद रखते हैं और अल्लाह अपने बंदों के गुनाहों को बहुत क्षमा करने वाला, उनपर बेहद दया करने वाला है।
Tafsir berbahasa Arab:
Beberapa Faedah Ayat-ayat di Halaman Ini:
• الجهل بعواقب الأمور قد يجعل المرء يكره ما ينفعه ويحب ما يضره، وعلى المرء أن يسأل الله الهداية للرشاد.
• चीज़ों के परिणामों की अज्ञानता के कारण ऐसा हो सकता है कि एक व्यक्ति उस चीज़ को नापसंद करे, जिससे उसे फायदा होता है और जो चीज़ उसे नुक़सान पहुँचाती है उससे प्यार करे। इसलिए आदमी को अल्लाह से सीधे मार्ग के लिए मार्गदर्शन का सवाल करना चाहिए।

• جاء الإسلام بتعظيم الحرمات والنهي عن الاعتداء عليها، ومن أعظمها صد الناس عن سبيل الله تعالى.
• इस्लाम हुरमत (सम्मान और श्रद्धा) वाली चीज़ों का सम्मान करता है और उनका उल्लंघन करने से मना करता है। और उनमें से सबसे बड़ा लोगों को अल्लाह के मार्ग से रोकना है।

• لا يزال الكفار أبدًا حربًا على الإسلام وأهله حتَّى يخرجوهم من دينهم إن استطاعوا، والله موهن كيد الكافرين.
• काफ़िर हमेशा इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ युद्ध जारी रखेंगे, यहाँ तक कि उन्हें उनके धर्म से निकाल दें यदि वे सक्षम हों। जबकि अल्लाह काफ़िरों की चाल को कमज़ोर करने वाला है।

• الإيمان بالله تعالى، والهجرة إليه، والجهاد في سبيله؛ أعظم الوسائل التي ينال بها المرء رحمة الله ومغفرته.
• अल्लाह पर ईमान, उसकी तरफ़ हिजरत और उसके रास्ते में जिहाद, अल्लाह की दया और क्षमा प्राप्त करने के सबसे बड़े साधन हैं।

• حرّمت الشريعة كل ما فيه ضرر غالب وإن كان فيه بعض المنافع؛ مراعاة لمصلحة العباد.
• शरीयत ने बंदों के हितों को ध्यान में रखते हुए, हर उस चीज़ को हराम ठहराया है, जिसमें नुक़सान का पहलू अधिक है, भले ही उसमें कुछ लाभ हो।

 
Terjemahan makna Ayah: (218) Surah: Surah Al-Baqarah
Daftar surah Nomor Halaman
 
Terjemahan makna Alquran Alkarim - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Daftar isi terjemahan

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Tutup