Check out the new design

Terjemahan makna Alquran Alkarim - Terjemahan Al-Mukhtaṣar fī Tafsīr Al-Qur`ān Al-Karīm ke bahasa Hindi * - Daftar isi terjemahan


Terjemahan makna Ayah: (175) Surah: An-Nisā`
فَاَمَّا الَّذِیْنَ اٰمَنُوْا بِاللّٰهِ وَاعْتَصَمُوْا بِهٖ فَسَیُدْخِلُهُمْ فِیْ رَحْمَةٍ مِّنْهُ وَفَضْلٍ ۙ— وَّیَهْدِیْهِمْ اِلَیْهِ صِرَاطًا مُّسْتَقِیْمًا ۟ؕ
जो लोग अल्लाह पर ईमान लाए और उस क़ुरआन को मज़बूती से पकड़ लिया, जो उनके नबी पर उतारा गया है, तो अल्लाह उनपर दया करते हुए उन्हें जन्नत में दाखिल करेगा। तथा उनके प्रतिफल को बढ़ा देगा और उनके दर्जों को ऊँचा करेगा, तथा उन्हें सीधे मार्ग पर चलने का सामर्थ्य प्रदान करेगा, जिसमें कोई टेढ़ नहीं, जो कि वह रास्ता है जो सदा निवास के बाग़ों की ओर ले जाने वाला है।
Tafsir berbahasa Arab:
Beberapa Faedah Ayat-ayat di Halaman Ini:
• بيان أن المسيح بشر، وأن أمه كذلك، وأن الضالين من النصارى غلوا فيهما حتى أخرجوهما من حد البشرية.
• इस बात का बयान कि ईसा मसीह तथा उनकी माँ दोनों मानव हैं, और यह कि पथभ्रष्ट ईसाइयों ने उनके बारे में अतिशयोक्ति से काम लिया यहाँ तक कि उन्हें मनुष्यता की सीमा से बाहर निकाल दिया।

• بيان بطلان شرك النصارى القائلين بالتثليث، وتنزيه الله تعالى عن أن يكون له شريك أو شبيه أو مقارب، وبيان انفراده - سبحانه - بالوحدانية في الذات والأسماء والصفات.
• त्रिमूर्ति में विश्वास करने वाले ईसाइयों के बहुदेववाद की अमान्यता का वर्णन, तथा अल्लाह को इस बात से पवित्र एवं सर्वोच्च ठहराना कि उसका कोई साझी, या शबीह (सदृश), या क़रीब-क़रीब का हो, और इस बात का बयान कि अल्लाह महिमावान अपनी ज़ात (अस्तित्व), नामों एवं गुणों में एकल है।

• إثبات أن عيسى عليه السلام والملائكة جميعهم عباد مخلوقون لا يستكبرون عن الاعتراف بعبوديتهم لله تعالى والانقياد لأوامره، فكيف يسوغ اتخاذهم آلهة مع كونهم عبيدًا لله تعالى؟!
• यह प्रमाणित करना कि ईसा अलैहिस्सलाम तथा समस्त फ़रिश्ते अल्लाह के पैदा किए हुए बंदे हैं, जो अल्लाह के प्रति अपनी बंदगी को स्वीकार करने और उसके आदेशों का पालन करने से अभिमान नहीं करते। अतः जब वे सर्वशक्तिमान अल्लाह के बंदे हैं, तो उन्हें पूज्य बनाना कैसे उचित हो सकता है?!

• في الدين حجج وبراهين عقلية تدفع الشبهات، ونور وهداية تدفع الحيرة والشهوات.
• धर्म में ऐसे बौद्धिक प्रमाण और तर्क हैं, जो संदेहों को दूर कर देते हैं, तथा प्रकाश और मार्गदर्शन हैं, जो असमंजस की स्थिति और इच्छाओं का निवारण करते हैं।

 
Terjemahan makna Ayah: (175) Surah: An-Nisā`
Daftar surah Nomor Halaman
 
Terjemahan makna Alquran Alkarim - Terjemahan Al-Mukhtaṣar fī Tafsīr Al-Qur`ān Al-Karīm ke bahasa Hindi - Daftar isi terjemahan

Diterbitkan oleh Markaz Tafsīr Li Ad-Dirasāt Al-Qur`āniyyah.

Tutup