Check out the new design

ការបកប្រែអត្ថន័យគួរអាន - ការអធិប្បាយសង្ខេបអំពីគម្ពីគួរអានជាភាសាឥណ្ឌា * - សន្ទស្សន៍នៃការបកប្រែ


ការបកប្រែអត្ថន័យ ជំពូក​: អាល់អាក់ឡា   អាយ៉ាត់:
وَیَتَجَنَّبُهَا الْاَشْقَی ۟ۙ
और काफ़िर उपदेश से दूर और अलग रहेगा, क्योंकि वह आख़िरत में जहन्नम में दाखिल होने के कारण लोगों में सबसे बड़ा अभागा ठहरेगा।
តាហ្វសៀរជាភាសា​អារ៉ាប់ជាច្រេីន:
الَّذِیْ یَصْلَی النَّارَ الْكُبْرٰی ۟ۚ
जो आख़िरत की सबसे बड़ी आग में दाखिल होगा और हमेशा के लिए उसकी तपिश और गर्मी को झेलेगा।
តាហ្វសៀរជាភាសា​អារ៉ាប់ជាច្រេីន:
ثُمَّ لَا یَمُوْتُ فِیْهَا وَلَا یَحْیٰی ۟ؕ
फिर वह हमेशा के लिए जहन्नम में रहेगा, न तो उसमें मरेगा कि उस यातना से आराम पा जाए, जो वह झेल रहा होगा, और न ही वह एक अच्छा और सम्मानजनक जीवन जिएगा।
តាហ្វសៀរជាភាសា​អារ៉ាប់ជាច្រេីន:
قَدْ اَفْلَحَ مَنْ تَزَكّٰی ۟ۙ
वह व्यक्ति सफल हो गया, जिसने अपने आपको शिर्क और गुनाहों से पाक कर लिया।
តាហ្វសៀរជាភាសា​អារ៉ាប់ជាច្រេីន:
وَذَكَرَ اسْمَ رَبِّهٖ فَصَلّٰی ۟ؕ
और अपने पालनहार को, उसके निर्धारित किए हुए अज़कार (दुआओं) के साथ याद किया और उसी तरीक़े से नमाज़ पढ़ी, जिस तरीक़े से पढ़ना आवश्यक है।
តាហ្វសៀរជាភាសា​អារ៉ាប់ជាច្រេីន:
بَلْ تُؤْثِرُوْنَ الْحَیٰوةَ الدُّنْیَا ۟ۚۖ
बल्कि तुम दुनिया के जीवन को प्रधान रखते हो और उसे आख़िरत पर वरीयता देते हो, हालाँकि दोनों के बीच भारी असमानता है।
តាហ្វសៀរជាភាសា​អារ៉ាប់ជាច្រេីន:
وَالْاٰخِرَةُ خَیْرٌ وَّاَبْقٰی ۟ؕ
हालाँकि आख़िरत अधिक उत्तम और दुनिया तथा उसके आनंदों एवं सुख-सामग्रियों से बेहतर और अधिक स्थायी है, क्योंकि उसकी नेमतें कभी समाप्त नहीं होंगी।
តាហ្វសៀរជាភាសា​អារ៉ាប់ជាច្រេីន:
اِنَّ هٰذَا لَفِی الصُّحُفِ الْاُوْلٰی ۟ۙ
ये आदेश और समाचार, जिनका हमने आपसे उल्लेख किया है, निश्चय क़ुरआन से पहले उतरने वाले सह़ीफ़ों (दिव्य ग्रंथों) में भी मौजूद थे।
តាហ្វសៀរជាភាសា​អារ៉ាប់ជាច្រេីន:
صُحُفِ اِبْرٰهِیْمَ وَمُوْسٰی ۟۠
ये इबराहीम और मूसा अलैहिमस्सलाम पर उतरने वाले सह़ीफ़े हैं।
តាហ្វសៀរជាភាសា​អារ៉ាប់ជាច្រេីន:
ក្នុង​ចំណោម​អត្ថប្រយោជន៍​នៃអាយ៉ាត់ទាំងនេះក្នុងទំព័រនេះ:
• أهمية تطهير النفس من الخبائث الظاهرة والباطنة.
• आत्मा को प्रत्यक्ष एवं छिपी हुई मलिनताओं से पवित्र करने का महत्व।

• الاستدلال بالمخلوقات على وجود الخالق وعظمته.
• सृष्टि के द्वारा स्रष्टा के अस्तित्व और उसकी महानता का प्रमाण प्राप्त करना।

• مهمة الداعية الدعوة، لا حمل الناس على الهداية؛ لأن الهداية بيد الله.
• अल्लाह की ओर बुलाने वाले का काम केवल बुलाना है, लोगों को मार्गदर्शन स्वीकार करने के लिए बाध्य करना नहीं; क्योंकि मार्गदर्शन केवल अल्लाह के हाथ में है।

 
ការបកប្រែអត្ថន័យ ជំពូក​: អាល់អាក់ឡា
សន្ទស្សន៍នៃជំពូក លេខ​ទំព័រ
 
ការបកប្រែអត្ថន័យគួរអាន - ការអធិប្បាយសង្ខេបអំពីគម្ពីគួរអានជាភាសាឥណ្ឌា - សន្ទស្សន៍នៃការបកប្រែ

ត្រូវបានចេញដោយមជ្ឈមណ្ឌល តាហ្វសៀរនៃការសិក្សាគម្ពីគួរអាន

បិទ