وه‌رگێڕانی ماناكانی قورئانی پیرۆز - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - پێڕستی وه‌رگێڕاوه‌كان


وه‌رگێڕانی ماناكان ئایه‌تی: (109) سوره‌تی: سورەتی التوبة
اَفَمَنْ اَسَّسَ بُنْیَانَهٗ عَلٰی تَقْوٰی مِنَ اللّٰهِ وَرِضْوَانٍ خَیْرٌ اَمْ مَّنْ اَسَّسَ بُنْیَانَهٗ عَلٰی شَفَا جُرُفٍ هَارٍ فَانْهَارَ بِهٖ فِیْ نَارِ جَهَنَّمَ ؕ— وَاللّٰهُ لَا یَهْدِی الْقَوْمَ الظّٰلِمِیْنَ ۟
क्या जिसने अपने भवन की आधारशिला अल्लाह के आदेशों का पालन करके और उसके निषेधों से बचकर उसके तक़्वा तथा अधिक से अधिक नेकी के कार्य करके अल्लाह की प्रसन्नता पर रखी है, वह उसके बराबर है, जिसने मुसलमानों को नुक़सान पहुँचाने, कुफ़्र को मज़बूत करने और ईमान वालों के बीच विभेद पैदा करने के लिए मस्जिद बनाई?! दोनों कभी बराबर नहीं हो सकते। पहले व्यक्ति का भवन शक्तिशाली और मज़बूत है, जिसके गिरने का डर नहीं है। जबकि दूसरे व्यक्ति का उदाहरण उस व्यक्ति की तरह है, जिसने किसी गड्ढे के किनारे एक भवन बनाया, पर वह ढह गया और गिर गया और उसके साथ ही उसका भवन जहन्नम की गहराई में जा गिरा। सच्चाई यह है कि अल्लाह कुफ़्र और निफ़ाक़ वग़ैरह के ज़रिए अत्याचार करने वाले लोगों को सीधा मार्ग नहीं दिखाता।
تەفسیرە عەرەبیەکان:
سوودەکانی ئایەتەکان لەم پەڕەیەدا:
• محبة الله ثابتة للمتطهرين من الأنجاس البدنية والروحية.
• शारीरिक और आध्यात्मिक अशुद्धियों से पाक-साफ़ रहने वालों के लिए अल्लाह का प्रेम स्थायी एवं नित्य है।

• لا يستوي من عمل عملًا قصد به وجه الله؛ فهذا العمل هو الذي سيبقى ويسعد به صاحبه، مع من قصد بعمله نصرة الكفر ومحاربة المسلمين؛ وهذا العمل هو الذي سيفنى ويشقى به صاحبه.
• जिसने अल्लाह की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए कोई काम किया, वह उस व्यक्ति के समान नहीं है, जो अपने काम से कुफ़्र का समर्थन करने और मुसलमानों से लड़ने का इरादा रखे। पहले व्यक्ति का काम बाक़ी रहेगा और वह उसके लिए सौभाग्य का कारण बनेगा, जबकि दूसरे व्यक्ति का काम नष्ट हो जाएगा और वह उसके लिए दुर्भाग्य का कारण बनेगा।

• مشروعية الجهاد والحض عليه كانت في الأديان التي قبل الإسلام أيضًا.
• जिहाद की वैधता और उसके लिए प्रोत्साहन इस्लाम से पहले के धर्मों में भी था।

• كل حالة يحصل بها التفريق بين المؤمنين فإنها من المعاصي التي يتعين تركها وإزالتها، كما أن كل حالة يحصل بها جمع المؤمنين وائتلافهم يتعين اتباعها والأمر بها والحث عليها.
• हर वह स्थिति, जिससे मुसलमानों के बीच अलगाव पैदा होता है, निश्चय वह पाप है, जिसे त्यागना और उसका निवारण करना ज़रूरी है। इसी प्रकार हर वह स्थिति, जिससे मुसलमानों में एकत्रता और एकजुटता पैदा हो, उसका पालन करना, उसका आदेश देना और उसके लिए प्रोत्साहित करना ज़रूरी है।

 
وه‌رگێڕانی ماناكان ئایه‌تی: (109) سوره‌تی: سورەتی التوبة
پێڕستی سوره‌ته‌كان ژمارەی پەڕە
 
وه‌رگێڕانی ماناكانی قورئانی پیرۆز - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - پێڕستی وه‌رگێڕاوه‌كان

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

داخستن