Kilniojo Korano reikšmių vertimas - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Vertimų turinys


Reikšmių vertimas Aja (Korano eilutė): (28) Sūra: Sūra Al-Anfal
وَاعْلَمُوْۤا اَنَّمَاۤ اَمْوَالُكُمْ وَاَوْلَادُكُمْ فِتْنَةٌ ۙ— وَّاَنَّ اللّٰهَ عِنْدَهٗۤ اَجْرٌ عَظِیْمٌ ۟۠
और (ऐ ईमान वालो!) जान लो कि तुम्हारे धन और तुम्हारी संतान तुम्हारे लिए अल्लाह की ओर से आज़माइश और परीक्षण हैं। क्योंकि ये चीज़ें तुम्हें आख़िरत के लिए कार्य करने से रोक सकती हैं और तुम्हें ख़यानत पर आमादा कर सकती हैं। तथा जान लो कि अल्लाह के पास बहुत बड़ा सवाब है। अतः अपने धन और अपने बच्चों को ध्यान में रखकर और उनकी खातिर ख़यानत करके, यह सवाब अपने हाथ से न जाने दो।
Tafsyrai arabų kalba:
Šiame puslapyje pateiktų ajų nauda:
• الشكر نعمة عظيمة يزيد بها فضل الله تعالى، وينقص عند إغفالها.
• शुक्रिया अदा करना एक बहुत बड़ी नेमत है, जिससे अल्लाह का अनुग्रह बढ़ता है और उसकी उपेक्षा करने पर यह घट जाता है।

• للأمانة شأن عظيم في استقامة أحوال المسلمين، ما ثبتوا عليها وتخلقوا بها، وهي دليل نزاهة النفس واعتدال أعمالها.
• मुसलमानों की स्थितियों के ठीक (सुदृढ़) रहने में अमानतदारी का बहुत महत्व है, जब तक वे अमानतदारी पर क़ायम और उससे सुसज्जित हैं। अमानतदारी मन की पवित्रता और उसके कार्यों की शुद्धता का प्रमाण है।

• ما عند الله من الأجر على كَفِّ النفس عن المنهيات، خير من المنافع الحاصلة عن اقتحام المناهي لأجل الأموال والأولاد.
• अपने आपको निषिद्ध चीज़ों से दूर रखने का अल्लाह के पास जो प्रतिफल है, वह धन और संतान की खातिर निषिद्ध कार्यों को करने से प्राप्त होने वाले लाभों से बेहतर है।

• في الآيات بيان سفه عقول المعرضين؛ لأنهم لم يقولوا: اللَّهُمَّ إن كان هذا هو الحق من عندك فاهدنا إليه.
• इन आयतों में मुँह फेरने वालों की मूर्खता का उल्लेख है, क्योंकि उन्होंने यह नहीं कहा : ऐ अल्लाह! यदि तेरी ओर से यही सत्य है, तो उसकी ओर हमारा मार्गदर्शन कर।

• في الآيات فضيلة الاستغفار وبركته، وأنه من موانع وقوع العذاب.
• इन आयतों में क्षमा याचना की फ़ज़ीलत व बरकत तथा इस बात का उल्लेख है कि यह यातना को रोकने वाली चीज़ों में से है।

 
Reikšmių vertimas Aja (Korano eilutė): (28) Sūra: Sūra Al-Anfal
Sūrų turinys Puslapio numeris
 
Kilniojo Korano reikšmių vertimas - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Vertimų turinys

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Uždaryti