Kilniojo Korano reikšmių vertimas - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Vertimų turinys


Reikšmių vertimas Sūra: Sūra Az-Zalzalah   Aja (Korano eilutė):

सूरा अज़्-ज़ल्ज़ला

Sūros prasmės:
التذكير بأهوال القيامة ودقّة الحساب فيها.
क़ियामत के दिन की भयावहता और उसमें हिसाब की सटीकता की याद दिलाना।

اِذَا زُلْزِلَتِ الْاَرْضُ زِلْزَالَهَا ۟ۙ
जब क़ियामत के दिन धरती को ज़ोर-ज़ोर से हिलाया जाएगा।
Tafsyrai arabų kalba:
وَاَخْرَجَتِ الْاَرْضُ اَثْقَالَهَا ۟ۙ
और जब धरती अपने अंदर मौजूद मुर्दों एवं अन्य वस्तुओं को निकाल बाहर करेगी।
Tafsyrai arabų kalba:
وَقَالَ الْاِنْسَانُ مَا لَهَا ۟ۚ
और इनसान हैरान होकर कहेगा : क्या बात है कि धरती हिल रही है और काँप रही है?!
Tafsyrai arabų kalba:
یَوْمَىِٕذٍ تُحَدِّثُ اَخْبَارَهَا ۟ؕ
उस महान दिन पर धरती, उसपर जो अच्छाई और बुराई की गई है, उसे बयान कर देगी।
Tafsyrai arabų kalba:
بِاَنَّ رَبَّكَ اَوْحٰی لَهَا ۟ؕ
क्योंकि अल्लाह ने उसे ऐसा करने का आदेश दिया होगा।
Tafsyrai arabų kalba:
یَوْمَىِٕذٍ یَّصْدُرُ النَّاسُ اَشْتَاتًا ۙ۬— لِّیُرَوْا اَعْمَالَهُمْ ۟ؕ
उस महान दिन में, जब धरती ज़ोर-ज़ोर से हिलाई जाएगी, लोग हिसाब के स्थान से समूहों में निकलेंगे, ताकि वे दुनिया में अपने किए हुए कामों को देखें।
Tafsyrai arabų kalba:
فَمَنْ یَّعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ خَیْرًا یَّرَهٗ ۟ؕ
तो जिसने एक छोटी चींटी के वज़न के बराबर भी नेकी और भलाई का काम किया होगा, उसे अपने सामने देखेगा।
Tafsyrai arabų kalba:
وَمَنْ یَّعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ شَرًّا یَّرَهٗ ۟۠
तथा जिसने एक छोटी चींटी के वज़न के बराबर भी बुरा काम किया होगा, उसे अपने सामने देखेगा।
Tafsyrai arabų kalba:
Šiame puslapyje pateiktų ajų nauda:
• خشية الله سبب في رضاه عن عبده.
• काफ़िर सबसे बुरे प्राणी और मोमिन सबसे अच्छे प्राणी हैं।

• شهادة الأرض على أعمال بني آدم.
• अल्लाह का डर, उसके अपने बंदे से प्रसन्न होने का एक कारण है।

• الكفار شرّ الخليقة، والمؤمنون خيرها.
• धरती इनसान के कर्मों की गवाही देगी।

 
Reikšmių vertimas Sūra: Sūra Az-Zalzalah
Sūrų turinys Puslapio numeris
 
Kilniojo Korano reikšmių vertimas - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Vertimų turinys

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Uždaryti