Vertaling van de betekenissen Edele Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Index van vertaling


Vertaling van de betekenissen Vers: (254) Surah: Soerat Albaqarah (De Koe)
یٰۤاَیُّهَا الَّذِیْنَ اٰمَنُوْۤا اَنْفِقُوْا مِمَّا رَزَقْنٰكُمْ مِّنْ قَبْلِ اَنْ یَّاْتِیَ یَوْمٌ لَّا بَیْعٌ فِیْهِ وَلَا خُلَّةٌ وَّلَا شَفَاعَةٌ ؕ— وَالْكٰفِرُوْنَ هُمُ الظّٰلِمُوْنَ ۟
ऐ अल्लाह पर ईमान लाने और उसके रसूल का अनुसरण करने वालो! हमने तुम्हें विभिन्न हलाल (वैध) धन में से जो कुछ प्रदान किया है, उसमें से खर्च करो, इससे पहले कि क़ियामत का दिन आ जाए। उस समय, वहाँ न कोई क्रय-विक्रय होगा कि जिससे मनुष्य वह चीज़ प्राप्त कर सके जो उसे लाभ दे, न कोई दोस्ती होगी जो उसे संकट के समय में लाभ दे, और न ही कोई मध्यस्थता (सिफ़ारिश) होगी जो हानि को दूर करे या लाभ पहुँचाए। सिवाय इसके कि जब अल्लाह जिसे चाहे और जिससे वह प्रसन्न हो, अनुमति प्रदान कर दे। और काफ़िर लोग ही वास्तव में अत्याचारी हैं क्योंकि वे सर्वशक्तिमान अल्लाह का इनकार करते हैं।
Arabische uitleg van de Qur'an:
Voordelen van de verzen op deze pagina:
• أن الله تعالى قد فاضل بين رسله وأنبيائه، بعلمه وحكمته سبحانه.
• अल्लाह ने अपने ज्ञान एवं हिकमत के अनुसार अपने रसूलों और नबियों के बीच पद एवं प्रतिष्ठा में अतंर किया है।

• إثبات صفة الكلام لله تعالى على ما يليق بجلاله، وأنه قد كلم بعض رسله كموسى ومحمد عليهما الصلاة والسلام.
• अल्लाह के लिए उसकी महिमा के योग्य 'कलाम' (बात करने) की विशेषता को साबित करना, और यह कि उसने अपने कुछ रसूलों, जैसे कि मूसा और मुहम्मद अलैहिमस्सलातु वस्सलाम से बात की।

• الإيمان والهدى والكفر والضلال كلها بمشيئة الله وتقديره، فله الحكمة البالغة، ولو شاء لهدى الخلق جميعًا.
• ईमान, हिदायत, कुफ्र और गुमराही सब अल्लाह की इच्छा और उसकी नियति से हैं। क्योंकि वह बड़ी हिकमत वाला है और अगर वह चाहता तो पूरी सृष्टि को अवश्य हिदायत दे देता।

• آية الكرسي هي أعظم آية في كتاب الله، لما تضمنته من ربوبية الله وألوهيته وبيان أوصافه .
• आयतुल कुर्सी क़ुरआन की सबसे महान आयत है; क्योंकि यह अल्लाह की रुबूबियत और उलूहियत, तथा उसकी विशेषताओं के वर्णन पर आधारित है।

• اتباع الإسلام والدخول فيه يجب أن يكون عن رضًا وقَبول، فلا إكراه في دين الله تعالى.
• इस्लाम का पालन करना और उसमें प्रवेश करना संतुष्टि और स्वीकृति के साथ होना चाहिए। क्योंकि अल्लाह सर्वशक्तिमान के धर्म में कोई ज़बरदस्ती नहीं है।

• الاستمساك بكتاب الله وسُنَّة رسوله أعظم وسيلة للسعادة في الدنيا، والفوز في الآخرة.
• अल्लाह की किताब (क़ुरआन) और उसके रसूल की सुन्नत का पालन इस दुनिया में सौभाग्य और आख़िरत में सफलता का सबसे बड़ा साधन है।

 
Vertaling van de betekenissen Vers: (254) Surah: Soerat Albaqarah (De Koe)
Surah's Index Pagina nummer
 
Vertaling van de betekenissen Edele Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Index van vertaling

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Sluit