Vertaling van de betekenissen Edele Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Index van vertaling


Vertaling van de betekenissen Vers: (159) Surah: Soerat el-Anaam (Het vee)
اِنَّ الَّذِیْنَ فَرَّقُوْا دِیْنَهُمْ وَكَانُوْا شِیَعًا لَّسْتَ مِنْهُمْ فِیْ شَیْءٍ ؕ— اِنَّمَاۤ اَمْرُهُمْ اِلَی اللّٰهِ ثُمَّ یُنَبِّئُهُمْ بِمَا كَانُوْا یَفْعَلُوْنَ ۟
जिन यहूदियों एवं ईसाइयों ने अपने धर्म के टुकड़े-टुकड़े कर लिए, चुनाँचे उन्होंने उसमें से कुछ को अपनाया और कुछ को छोड़ दिया तथा वे अलग-अलग संप्रदाय हो गए, उनसे (ऐ रसूल!) आपका कोई संबंध नहीं है। क्योंकि वे जिस पथभ्रष्टता में पड़े हुए हैं, आप उससे बरी हैं। आपका दायित्व केवल उन्हें सचेत करना है। उनका मामला तो अल्लाह ही के हवाले है। फिर वह क़ियामत के दिन उन्हें बताएगा कि वे दुनिया में क्या कर रहे थे और उन्हें उसपर बदला देगा।
Arabische uitleg van de Qur'an:
Voordelen van de verzen op deze pagina:
• أن الدين يأمر بالاجتماع والائتلاف، وينهى عن التفرق والاختلاف.
• धर्म एकता और आपसी मेल-जोल का आदेश देता है तथा विभाजन और असहमति से रोकता है।

• من تمام عدله تعالى وإحسانه أنه يجازي بالسيئة مثلها، وبالحسنة عشرة أمثالها، وهذا أقل ما يكون من التضعيف.
• यह अल्लाह के न्याय और उपकार की पूर्णता से है कि वह बुराई का बदला उसी के समान देता है, जबकि नेकी का बदला उसके दस गुना देता है, और यह बढ़ोतरी की न्यूनतम सीमा है।

• الدين الحق القَيِّم يتطَلب تسخير كل أعمال العبد واهتماماته لله عز وجل، فله وحده يتوجه العبد بصلاته وعبادته ومناسكه وذبائحه وجميع قرباته وأعماله في حياته وما أوصى به بعد وفاته.
• सच्चे धर्म की अपेक्षा यह है कि बंदा सभी कार्यों और हितों (रूचियों) को सर्वशक्तिमान अल्लाह के अधीन कर दे। अतः बंदा अपने जीवन के दौरान अपनी नमाज़, उपासना, अनुष्ठानों (कर्मकांडों), क़ुरबानियों, तथा अपने सभी निकटता के कामों और कार्यों, तथा अपनी मृत्यु के बाद की वसीयतों को केवल अल्लाह के लिए समर्पित कर दे।

 
Vertaling van de betekenissen Vers: (159) Surah: Soerat el-Anaam (Het vee)
Surah's Index Pagina nummer
 
Vertaling van de betekenissen Edele Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Index van vertaling

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Sluit