Vertaling van de betekenissen Edele Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Index van vertaling


Vertaling van de betekenissen Vers: (48) Surah: Soerat at-Tauba (Berouw)
لَقَدِ ابْتَغَوُا الْفِتْنَةَ مِنْ قَبْلُ وَقَلَّبُوْا لَكَ الْاُمُوْرَ حَتّٰی جَآءَ الْحَقُّ وَظَهَرَ اَمْرُ اللّٰهِ وَهُمْ كٰرِهُوْنَ ۟
ये मुनाफ़िक़ लोग तबूक के युद्ध से पहले भी मुसलमानों के बीच मतभेद पैदा करके और उनकी एकता को भंग करके उपद्रव मचाने का प्रयास कर चुके हैं, तथा तरकीबों की व्यवस्था करके (ऐ रसूल!) आपके लिए मामलों में विविधता लाते रहे हैं और उलट-फेर करते रहे हैं, शायद उनकी चालें जिहाद करने के आपके संकल्प को प्रभावित कर दें, यहाँ तक कि आपके लिए अल्लाह की मदद और उसका समर्थन आ गया और अल्लाह ने अपने दीन को प्रभुत्व प्रदान किया और अपने दुश्मनों को वशीभूत कर दिया। जबकि वे इसे नापसंद करते थे; क्योंकि वे सत्य पर असत्य की जीत चाहते थे।
Arabische uitleg van de Qur'an:
Voordelen van de verzen op deze pagina:
• دأب المنافقين السعي إلى إلحاق الأذى بالمسلمين عن طريق الدسائس والتجسس.
• मुनाफ़िक़ साज़िश और जासूसी के माध्यम से मुसलमानों को नुक़सान पहुँचाने का प्रयास करते रहते हैं।

• التخلف عن الجهاد مفسدة كبرى وفتنة عظمى محققة، وهي معصية لله ومعصية لرسوله.
• जिहाद से पीछे रहना एक बहुत बड़ी बुराई और महान फ़ितना है। तथा यह अल्लाह की अवज्ञा और उसके रसूल की अवज्ञा है।

• في الآيات تعليم للمسلمين ألا يحزنوا لما يصيبهم؛ لئلا يَهِنوا وتذهب قوتهم، وأن يرضوا بما قدَّر الله لهم، ويرجوا رضا ربهم؛ لأنهم واثقون بأن الله يريد نصر دينه.
• इन आयतों में मुसलमानों के लिए यह सीख है कि जो कुछ उनके साथ होता है उसके लिए शोक न करें; ताकि ऐसा न हो कि वे कमज़ोर पड़ जाएँ और उनकी शक्ति समाप्त हो जाए। तथा अल्लाह ने उनके लिए जो कुछ नियत किया है, उससे संतुष्ट रहें, और अपने पालनहार की प्रसन्नता की आशा रखें; क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा होता है कि अल्लाह अपने धर्म की मदद करता है।

• من علامات ضعف الإيمان وقلة التقوى التكاسل في أداء الصلاة والإنفاق عن غير رضا ورجاء للثواب.
• ईमान की कमज़ोरी और 'तक़वा' की कमी की निशानियों में से : नमाज़ अदा करने में आलस्य तथा बिना संतुष्टि और प्रतिफल की आशा के खर्च करना है।

 
Vertaling van de betekenissen Vers: (48) Surah: Soerat at-Tauba (Berouw)
Surah's Index Pagina nummer
 
Vertaling van de betekenissen Edele Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Index van vertaling

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Sluit