د قرآن کریم د معناګانو ژباړه - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - د ژباړو فهرست (لړلیک)


د معناګانو ژباړه آیت: (171) سورت: البقرة
وَمَثَلُ الَّذِیْنَ كَفَرُوْا كَمَثَلِ الَّذِیْ یَنْعِقُ بِمَا لَا یَسْمَعُ اِلَّا دُعَآءً وَّنِدَآءً ؕ— صُمٌّۢ بُكْمٌ عُمْیٌ فَهُمْ لَا یَعْقِلُوْنَ ۟
अपने बाप-दादा का अनुसरण करने में काफ़िरों का उदाहरण उस चरवाहे के समान है, जो अपने पशुओं को आवाज़ देता है, तो वे (पशु) उसकी आवाज़ तो सुनते हैं, परंतु उसकी बात नहीं समझते हैं। इसी तरह, वे (काफ़िर) सत्य को इस प्रकार सुनने से बहरे हैं कि उसका लाभ उठा सकें, गूंगे हैं, उनकी ज़बानें सच बोलने से मूक हैं, तथा सत्य को देखने से अंधे हैं। इसलिए वे उस मार्गदर्शन को नहीं समझते हैं जिसकी ओर आप उन्हें बुला रहे हैं।
عربي تفسیرونه:
په دې مخ کې د ایتونو د فایدو څخه:
• أكثر ضلال الخلق بسبب تعطيل العقل، ومتابعة من سبقهم في ضلالهم، وتقليدهم بغير وعي.
• अक्सर लोगों की पथभ्रष्टता का कारण विवेक से काम न लेना, तथा अपने से पूर्व लोगों का उनकी गुमराही में अनुसरण करना और बिना सोचे-समझे उनकी नक़ल करना है।

• عدم انتفاع المرء بما وهبه الله من نعمة العقل والسمع والبصر، يجعله مثل من فقد هذه النعم.
• मनुष्य का अल्लाह की दी हुई सोचने-समझने, सुनने और देखने की नेमतों से लाभ न उठाना, उसे ऐसे व्यक्ति के समान बना देता है जिसने इन नेमतों को खो दिया हो।

• من أشد الناس عقوبة يوم القيامة من يكتم العلم الذي أنزله الله، والهدى الذي جاءت به رسله تعالى.
• क़ियामत के दिन सबसे कठोर दंड पाने वालों में से एक वह व्यक्ति है, जो अल्लाह के उतारे हुए ज्ञान और उसके रसूलों द्वारा लाए हुए मार्गदर्शन को छिपाता है।

• من نعمة الله تعالى على عباده المؤمنين أن جعل المحرمات قليلة محدودة، وأما المباحات فكثيرة غير محدودة.
• अल्लाह की अपने मोमिन बंदों पर नेमतों में से एक यह है कि उसने हराम (निषिद्ध) चीज़ों को कम और सीमित कर दिया है। जहाँ तक अनुमेय (जायज़) चीज़ों का संबंध है, तो वे बहुत अधिक और असीमित हैं।

 
د معناګانو ژباړه آیت: (171) سورت: البقرة
د سورتونو فهرست (لړلیک) د مخ نمبر
 
د قرآن کریم د معناګانو ژباړه - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - د ژباړو فهرست (لړلیک)

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

بندول