Tradução dos significados do Nobre Qur’an. - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Índice de tradução


Tradução dos significados Versículo: (31) Surah: Suratu At-Tawbah
اِتَّخَذُوْۤا اَحْبَارَهُمْ وَرُهْبَانَهُمْ اَرْبَابًا مِّنْ دُوْنِ اللّٰهِ وَالْمَسِیْحَ ابْنَ مَرْیَمَ ۚ— وَمَاۤ اُمِرُوْۤا اِلَّا لِیَعْبُدُوْۤا اِلٰهًا وَّاحِدًا ۚ— لَاۤ اِلٰهَ اِلَّا هُوَ ؕ— سُبْحٰنَهٗ عَمَّا یُشْرِكُوْنَ ۟
यहूदियों ने अपने विद्वानों और इसाइयों ने अपने पुजारियों को अल्लाह के अलावा रब बना लिए। वे उनके लिए उस चीज़ को हलाल करते हैं, जो अल्लाह ने उनपर हराम की है और उस चीज़ को उनपर हराम कर देते हैं, जो अल्लाह ने उनके लिए हलाल की है। तथा ईसाइयों ने मरयम के पुत्र ईसा मसीह को अल्लाह के साथ पूज्य बना लिया। हालाँकि, अल्लाह ने यहूदियों के विद्वानों और ईसाइयों के पुजारियों को तथा उज़ैर और ईसा बिन मरयम को इसके सिवा कोई आदेश नहीं दिया था कि वे एक अल्लाह की इबादत करें और उसके साथ किसी चीज़ को शरीक न करें। क्योंकि वह सर्वशक्तिमान केवल एक पूज्य है, उसके सिवा कोई सच्चा पूज्य नहीं। अल्लाह इस बात से पवित्र है कि उसका कोई साझी हो, जैसा कि इन मुश्रिकों तथा अन्य लोगों का दावा है।
Os Tafssir em língua árabe:
Das notas do versículo nesta página:
• في الآيات دليل على أن تعلق القلب بأسباب الرزق جائز، ولا ينافي التوكل.
• इन आयतों में इस बात का प्रमाण है कि जीविका के साधनों से हृदय का लगाव जायज़ है और यह अल्लाह पर भरोसा के खिलाफ़ नहीं है।

• في الآيات دليل على أن الرزق ليس بالاجتهاد، وإنما هو فضل من الله تعالى تولى قسمته.
• इन आयतों में इस बात का प्रमाण है कि जीविका परिश्रम से नहीं है, बल्कि यह सर्वशक्तिमान अल्लाह की ओर से एक अनुग्रह है, जिसके विभाजन का काम उसने ख़ुद संभाला है।

• الجزية واحد من خيارات ثلاثة يعرضها الإسلام على الأعداء، يقصد منها أن يكون الأمر كله للمسلمين بنزع شوكة الكافرين.
• जिज़्या उन तीन विकल्पों में से एक है, जो इस्लाम दुश्मनों के सामने पेश करता है।इससे उसका उद्देश्य यह है कि काफ़िरों के वैभव को समाप्त करके पूरा मामला मुसलमानों का हो जाए।

• في اليهود من الخبث والشر ما أوصلهم إلى أن تجرؤوا على الله، وتنقَّصوا من عظمته سبحانه.
• यहूदियों के अंदर इतनी दुष्टता और बुराई थी, कि उसने उन्हें अल्लाह के सामने हिम्मत करने और उसकी महानता को कम करने पर आमादा कर दिया।

 
Tradução dos significados Versículo: (31) Surah: Suratu At-Tawbah
Índice de capítulos Número de página
 
Tradução dos significados do Nobre Qur’an. - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Índice de tradução

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Fechar