Tradução dos significados do Nobre Qur’an. - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Índice de tradução


Tradução dos significados Versículo: (90) Surah: Suratu At-Tawbah
وَجَآءَ الْمُعَذِّرُوْنَ مِنَ الْاَعْرَابِ لِیُؤْذَنَ لَهُمْ وَقَعَدَ الَّذِیْنَ كَذَبُوا اللّٰهَ وَرَسُوْلَهٗ ؕ— سَیُصِیْبُ الَّذِیْنَ كَفَرُوْا مِنْهُمْ عَذَابٌ اَلِیْمٌ ۟
मदीना और उसके आस-पास के देहातियों में से कुछ लोग, अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास बहाने लेकर आए, ताकि आप उन्हें अल्लाह के रास्ते में जिहाद के लिए निकलने से पीछे रहने की अनुमति प्रदान कर दें। जबकि कुछ अन्य लोग भी पीछे रह गए, जिन्होंने जिहाद में न निकलने का बिल्कुल भी कोई बहाना पेश नहीं किया; क्योंकि वे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को सच्चा नहीं मानते थे और अल्लाह के वादे पर विश्वास नहीं करते थे। ये लोग अपने इस कुफ़्र के कारण एक दर्दनाक और कष्टदायी यातना से पीड़ित होंगे।
Os Tafssir em língua árabe:
Das notas do versículo nesta página:
• المجاهدون سيحصِّلون الخيرات في الدنيا، وإن فاتهم هذا فلهم الفوز بالجنة والنجاة من العذاب في الآخرة.
• मुजाहिदों को दुनिया में भलाइयाँ प्राप्त होंगी। यदि यह उनसे छूट गया, तो आख़िरत में जन्नत नसीब होगी और अज़ाब से मुक्ति मिलेगी।

• الأصل أن المحسن إلى الناس تكرمًا منه لا يؤاخَذ إن وقع منه تقصير.
• मूल सिद्धांत यह है कि अपनी ओर से कृपा करते हुए लोगों के साथ भलाई करने वाले से यदि कोई कोताही हो जाए तो उसकी पकड़ नहीं की जाएगी।

• أن من نوى الخير، واقترن بنيته الجازمة سَعْيٌ فيما يقدر عليه، ثم لم يقدر- فإنه يُنَزَّل مَنْزِلة الفاعل له.
• जो कोई नेकी का इरादा करे और उसके दृढ़ इरादे के साथ-साथ वह जो करने में सक्षम है उसके लिए प्रयास करे, फिर वह उसे न कर सके - तो उसे उसके कर्ता के स्थान में रखा जाएगा।

• الإسلام دين عدل ومنطق؛ لذلك أوجب العقوبة والمأثم على المنافقين المستأذنين وهم أغنياء ذوو قدرة على الجهاد بالمال والنفس.
• इस्लाम न्याय और तर्क का धर्म है। यही कारण है कि उसने उन मुनाफ़िक़ों पर दंड और पाप अनिवार्य किया है, जो धनवान होने, धन एवं प्राण के साथ जिहाद की शक्ति रखने के बावजूद पीछे रहने की अनुमति माँग रहे थे।

 
Tradução dos significados Versículo: (90) Surah: Suratu At-Tawbah
Índice de capítulos Número de página
 
Tradução dos significados do Nobre Qur’an. - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Índice de tradução

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Fechar