Check out the new design

Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - Muhtasar Kur'an-ı Kerim Tefsiri Hintçe Tercümesi * - Mealler fihristi


Anlam tercümesi Ayet: (68) Sure: Sûratu'l-Bakarah
قَالُوا ادْعُ لَنَا رَبَّكَ یُبَیِّنْ لَّنَا مَا هِیَ ؕ— قَالَ اِنَّهٗ یَقُوْلُ اِنَّهَا بَقَرَةٌ لَّا فَارِضٌ وَّلَا بِكْرٌ ؕ— عَوَانٌ بَیْنَ ذٰلِكَ ؕ— فَافْعَلُوْا مَا تُؤْمَرُوْنَ ۟
उन्होंने मूसा अलैहिस्सलाम से कहा : अपने रब से प्रार्थना करो कि वह हमें उस गाय का विवरण समझाए जिसे उसने हमें ज़बह करने का आदेश दिया है। उन्होंने उनसे कहा : अल्लाह कहता है : वह एक ऐसी गाय है जो न तो बूढ़ी है और न ही बछड़ी, बल्कि वह दोनों के बीच मध्यम आयु की है। अत: अपने रब की आज्ञा का पालन करने में जल्दी करो।
Arapça tefsirler:
Bu sayfadaki ayetlerin faydaları:
• الحُكم المذكور في الآية الأولى لِمَا قبل بعثة النبي صلى الله عليه وسلم، وأما بعد بعثته فإن الدين المَرْضِيَّ عند الله هو الإسلام، لا يقبل غيره، كما قال الله تعالى: ﴿ وَمَنْ يَبْتَغِ غَيْرَ الْإِسْلَامِ دِينًا فَلَنْ يُقْبَلَ مِنْه ﴾ (آل عمران: 85).
• पहली आयत में उल्लिखित हुक्म नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पैग़ंबर बनाए जाने से पहले का है। परंतु आपके नबी बनाए जाने के बाद, अल्लाह के निकट एकमात्र पसंदीदा धर्म इस्लाम है, जिसके अलावा वह कोई अन्य धर्म स्वीकार नहीं करेगा। जैसा कि अल्लाह तआला ने फरमाया : {وَمَنْ يَبْتَغِ غَيْرَ الْإِسْلَامِ دِينًا فَلَنْ يُقْبَلَ مِنْه} (آل عمران: 85) ''और जो इस्लाम के अलावा कोई अन्य धर्म तलाश करे, तो वह उससे कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा।'' (सूरत आल-इमरान : 85)।

• قد يُعَجِّلُ الله العقوبة على بعض المعاصي في الدنيا قبل الآخرة؛ لتكون تذكرة يتعظ بها الناس فيحذروا مخالفة أمر الله تعالى.
• अल्लाह तआला कभी-कभी कुछ गुनाहों की सज़ा आख़िरत से पहले दुनिया ही में दे देता है, ताकि लोग इससे सीख ग्रहण करते हुए अल्लाह के आदेश का उल्लंघन करने से सावधान रहें।

• أنّ من ضيَّق على نفسه وشدّد عليها فيما ورد موسَّعًا في الشريعة، قد يُعاقَبُ بالتشديد عليه.
• जो अपने आप पर उस मामले में तंगी और सख़्ती करता है, जिसके विषय में शरीयत में विस्तार है, तो उस मामले में उसपर सख़्ती करके दंडित किया जा सकता है।

 
Anlam tercümesi Ayet: (68) Sure: Sûratu'l-Bakarah
Surelerin fihristi Sayfa numarası
 
Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - Muhtasar Kur'an-ı Kerim Tefsiri Hintçe Tercümesi - Mealler fihristi

Kur'an Araştırmaları Tefsir Merkezi Tarafından Yayınlanmıştır.

Kapat