Қуръони Карим маъноларининг таржимаси - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Таржималар мундарижаси


Маънолар таржимаси Оят: (123) Сура: Аъроф сураси
قَالَ فِرْعَوْنُ اٰمَنْتُمْ بِهٖ قَبْلَ اَنْ اٰذَنَ لَكُمْ ۚ— اِنَّ هٰذَا لَمَكْرٌ مَّكَرْتُمُوْهُ فِی الْمَدِیْنَةِ لِتُخْرِجُوْا مِنْهَاۤ اَهْلَهَا ۚ— فَسَوْفَ تَعْلَمُوْنَ ۟
जब वे एक अल्लाह पर ईमान ले आए, तो फ़िरऔन ने उन्हें धमकी देते हुए कहा : मेरी अनुमति से पहले ही तुमने मूसा को सच्चा मान लिया? निश्चय तुम्हारा मूसा पर ईमान लाना और उसके लाए हुए धर्म को सत्य मानना एक धोखा और साज़िश है, जो तुमने और मूसा ने इस नगर के निवासियों को यहाँ से निकालने के लिए रची है। तो (ऐ जादूगरो!) तुम्हें शीघ्र ही पता चल जाएगा कि तुम्हें कैसी सज़ा और यातना का सामना करना पड़ता है।
Арабча тафсирлар:
Ушбу саҳифадаги оят фойдаларидан:
• موقف السّحرة وإعلان إيمانهم بجرأة وصراحة يدلّ على أنّ الإنسان إذا تجرّد عن هواه، وأذعن للعقل والفكر السّليم بادر إلى الإيمان عند ظهور الأدلّة عليه.
• जादूगरों का रवैया और उनका साहसपूर्वक और स्पष्ट रूप से अपने ईमान का ऐलान करना इस बात को इंगित करता है कि यदि इनसान अपने मन की इच्छा से ऊपर उठकर अपने विवेक और सही सोच-विचार से काम ले, तो वह प्रमाण प्रकट होने पर ईमान लाने में पहल करेगा।

• أهل الإيمان بالله واليوم الآخر هم أشدّ الناس حزمًا، وأكثرهم شجاعة وصبرًا في أوقات الأزمات والمحن والحروب.
• अल्लाह तथा आखिरत पर ईमान रखने वाले लोग सबसे दृढ़ लोग हैं, तथा संकटों, कठिनाइयों और युद्धों के समय सबसे साहसी और धैर्यवान् हैं।

• المنتفعون من السّلطة يُحرِّضون ويُهيِّجون السلطان لمواجهة أهل الإيمان؛ لأن في بقاء السلطان بقاء لمصالحهم.
• सत्ता से लाभ उठाने वाले लोग, शासक को ईमान वालों का सामना करने के लिए उत्तेजित करते हैं। क्योंकि शासक के अस्तित्व में, उनके हितों का अस्तित्व है।

• من أسباب حبس الأمطار وغلاء الأسعار: الظلم والفساد.
• बारिश न होने और महँगाई बढ़ने के कारणों में : अन्याय और भ्रष्टाचार भी शामिल हैं।

 
Маънолар таржимаси Оят: (123) Сура: Аъроф сураси
Суралар мундарижаси Бет рақами
 
Қуръони Карим маъноларининг таржимаси - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Таржималар мундарижаси

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Ёпиш