Check out the new design

Қуръони Карим маъноларининг таржимаси - Қуръон Карим мухтасар тафсирининг ҳиндча таржимаси * - Таржималар мундарижаси


Маънолар таржимаси Сура: Лайл   Оят:

अल्-लैल

Суранинг мақсадларидан..:
بيان أحوال الخلق في الإيمان والإنفاق وحال كل فريق.
ईमान और खर्च करने में सृष्टि की स्थितियों, तथा प्रत्येक समूह की स्थिति का वर्णन।

وَالَّیْلِ اِذَا یَغْشٰی ۟ۙ
अल्लाह ने रात की क़सम खाई है, जब वह आसमान और ज़मीन के बीच को अपने अंधेरे के साथ ढाँप ले।
Арабча тафсирлар:
وَالنَّهَارِ اِذَا تَجَلّٰی ۟ۙ
और दिन की क़सम खाई है, जब वह प्रकट होकर प्रकाशमान हो जाए।
Арабча тафсирлар:
وَمَا خَلَقَ الذَّكَرَ وَالْاُ ۟ۙ
तथा उसने अपने नर और मादा को पैदा करने की क़सम खाई है।
Арабча тафсирлар:
اِنَّ سَعْیَكُمْ لَشَتّٰی ۟ؕ
(ऐ लोगो) निश्चय तुम्हारे काम अलग-अलग प्रकार के हैं। कुछ अच्छे कर्म हैं, जो जन्नत में प्रवेश करने का कारण हैं, और कुछ बुरे कर्म हैं, जो नरक में प्रवेश करने का कारण हैं।
Арабча тафсирлар:
فَاَمَّا مَنْ اَعْطٰی وَاتَّقٰی ۟ۙ
फिर जिसने उस चीज़ को दिया, जिसे देने के लिए वह बाध्य है; जैसे ज़कात, गुज़ारा-भत्ता और कफ़्फ़ारा आदि, और उससे बचा, जिससे अल्लाह ने मना किया है।
Арабча тафсирлар:
وَصَدَّقَ بِالْحُسْنٰی ۟ۙ
और अल्लाह ने बदले का जो वादा किया है, उसे सच्चा माना।
Арабча тафсирлар:
فَسَنُیَسِّرُهٗ لِلْیُسْرٰی ۟ؕ
हम उसके लिए नेक काम करना और अल्लाह के मार्ग में ख़र्च करना आसान बना देंगे।
Арабча тафсирлар:
وَاَمَّا مَنْ بَخِلَ وَاسْتَغْنٰی ۟ۙ
रहा वह व्यक्ति जिसने अपने माल में कंजूसी की और उसे उस चीज़ में खर्च नहीं किया, जिसमें उसका ख़र्च करना उसके लिए अनिवार्य था, तथा अपने माल के साथ अल्लाह से बेपरवाह हो गया। इसलिए अल्लाह से उसके अनुग्रह में से कुछ नहीं मांगा।
Арабча тафсирлар:
وَكَذَّبَ بِالْحُسْنٰی ۟ۙ
और अल्लाह ने उससे प्रतिकार का और अपने रास्ते में धन खर्च करने पर सवाब का जो वादा किया है, उसे झुठलाया।
Арабча тафсирлар:
Ушбу саҳифадаги оят фойдаларидан:
• أهمية تزكية النفس وتطهيرها.
• आत्म शुद्धिकरण का महत्व।

• المتعاونون على المعصية شركاء في الإثم.
• पाप में सहयोग करने वाले पाप में भागीदार होते हैं।

• الذنوب سبب للعقوبات الدنيوية.
• पाप, सांसारिक दंडों का कारण है।

• كلٌّ ميسر لما خلق له فمنهم مطيع ومنهم عاصٍ.
• हर व्यक्ति के लिए वह काम आसान कर दिया जाता है, जिसके लिए उसे पैदा किया गया है। अतः उनमें से कुछ आज्ञाकारी हैं और उनमें से कुछ अवज्ञाकारी हैं।

 
Маънолар таржимаси Сура: Лайл
Суралар мундарижаси Бет рақами
 
Қуръони Карим маъноларининг таржимаси - Қуръон Карим мухтасар тафсирининг ҳиндча таржимаси - Таржималар мундарижаси

Тафсир маркази томонидан нашр этилган.

Ёпиш